'ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा भारतीय व्यापारियों और एमएसएमई के लिए वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलेगी'
Sep 13, 2026, 3:03:00 PM

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मेमको मोड़ चेक पोस्ट के सटे दो दुकानों में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने खेदू मिठाई दुकान और गोपी जूस सेंटर के पिछले हिस्से से लोहे का चदरा उजाड़ कर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली।
दुकान मालिक के अनुसार शनिवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह चाय-नाश्ता के दुकानदार ने देखा कि उसकी दुकान के सारे बर्तन गायब हैं। छानबीन में पाया गया कि दोनों दुकानों के पिछले हिस्से में चदरा को काटकर हटाया गया है। दुकानदार द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है।
जूस मशीन की कीमत चालीस हजार है, वहीं चाय-नाश्ता की दुकान में करीब दस हजार रुपये के बर्तन की चोरी हुई है।
धनबाद से नीति की रिपोर्ट









