गाले टेस्ट: भारत ने बनाए पहली पार में 462 रन, पडिक्कल ने लगाया शतक

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 462 रनों का स्कोर बनाया है। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज डीडी पडिक्कल ने शानदार शतक बनाया।

गाले टेस्ट: भारत ने बनाए पहली पार में 462 रन, पडिक्कल ने लगाया शतक

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 462 रनों का स्कोर बनाया है। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज डीडी पडिक्कल ने शानदार शतक बनाया। इसके अलावा केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भी उपयोगी पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से प्रभात जयसूर्या सबसे सफल बॉलर रहें।

गाले में खेले जा रहे टेस्ट के दौरान भारतीय टीम की पारी मिली जुली रही। कप्तान शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ने कुछ खास स्कोर नहीं किया और सस्ते में ही पेवेलियन लौट गये। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने अपनी उपयोगिता साबित की और उन्होंने 51 रन बनाएं। इसके लिए उन्होंने 68 गेंदों का सामना किया। हालांकि इस पारी की सबसे बडी बात सलामी बल्लेबाज डीडी पडिक्कल की शानदार पारी रही। पडिक्कल ने 230 गेंदों का सामना करते हुए 167 रन बनाएं। इसमें उन्होंने 15 चौके और एक छक्का भी लगाया। पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ उपयोगी पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने 162 रनों की साझेदारी की।

पहली पारी में केएल राहुल ने 82 रन बनाएं जबकि यशस्वी जायसवाल ने 32 रन और ऋषभ पंत ने 39 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। भारतीय पारी में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा साथ दिया। इसमें मानव सुथार ने 24 रन और मोहम्मद सिराज ने 11 रन जोड़े। ध्रुव जुरेल और सुथार के बीच सातवें विकेट के लिए 55 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। भारतीय टीम की पारी प्रसिद्ध कृष्णा के आउट होने के बाद खत्म हो गयी। कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद रहे। 

इस टेस्ट में श्रीलंकाई बॉलरों ने कसावट भरी गेंदबाजी की। उन्होंने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाया और भारतीय पारी की रन गति पर अंकुश लगाने की पूरी कोशिश की। श्रीलंका की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे स्पिनर प्रभात जयसूर्या रहे। प्रभात ने 39 ओवरों में 109 रन देकर 4 अहम बल्लेबाजों को आउट किया। वही अपना डेब्यू कर रहे केशाना नुवंथा ने भी तीन विकेट झटके। नुवंथा ने 39 ओवरों में 175 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। जबकि तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने 63 रन देकर 2 विकेट लिए।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM