FIFA World Cup 2026: मैदान पर ही रोने लगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, कार्तिक आर्यन का भी टूटा दिल

फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में शुमार और करीब दो दशक तक विश्व फुटबॉल पर राज करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा विश्व कप जीतने का सपना एक बार दिर टूट गया है। बाहर होने पर बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का दिल भी टूट गया।

FIFA World Cup 2026: मैदान पर ही रोने लगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, कार्तिक आर्यन का भी टूटा दिल

फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में शुमार और करीब दो दशक तक विश्व फुटबॉल पर राज करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है। फीफा विश्व कप 2026 से पुर्तगाल की फुटबॉल टीम बाहर हो गई है। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया। पुर्तगाल को स्पेन के खिलाफ मिली हार के बाद स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने आंसू नहीं रोक पाए। वहीं फीफा विश्व कप 2026 से क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाहर होने पर बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का दिल भी टूट गया।  

2010 की विजेता स्पेन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। इस हार के साथ ही पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फीफा विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। पुर्तगाल को स्पेन के खिलाफ मिली हार के बाद स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने आंसू नहीं रोक पाए। मैच की फाइनल व्हिसिल बजने के बाद रोनाल्डो के आंखों में आंसू थे, वह मैदान पर ही रोने लगे। 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करियर का यह छठा फीफा विश्व कप था। क्लब फुटबॉल, यूरो कप और यूईएफए नेशंस लीग जैसे बड़े खिताब जीतने वाले इस महान खिलाड़ी की झोली में विश्व कप ट्रॉफी कभी नहीं आ सकी। वह एक बार भी खिताब नहीं जीत पाए। रोनाल्डो छह वर्ल्ड कप में खेले हैं। उनका सबसे अच्छा नतीजा 2006 में अपने पहले टूर्नामेंट में आया था। तब पुर्तगाल की टीम ने सेमीफानल तक का सफर तय किया था।

रोनाल्डो ने अपने विश्व कप करियर में कुल 27 मुकाबले खेले और 11 गोल किए। इस सूची में उनसे आगे सिर्फ अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी हैं, जिन्होंने 30 विश्व कप मैच खेले हैं। उन्होंने क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मिलाकर 900 से ज्यादा गोल किए। पांच बार बैलन डी'ओर जीता, यूईएफए चैंपियंस लीग में कई रिकॉर्ड बनाए, पुर्तगाल को यूरो 2016 और नेशंस लीग का चैंपियन बनाया।

वहीं फीफा विश्व कप 2026 से क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाहर होने पर बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोनाल्डो की फोटो के साथ दिल टूटने वाला इमोजी साझी की है और साथ ही लिखा, 'CR7'। कार्तिक भले ही लियोनेल मेस्सी को पसंद करते हों, लेकिन वे रोनाल्डो के सबसे बड़े फैन हैं।

बता दें कि खेलों की दुनिया के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट में से एक फीफा विश्व कप 2026 टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई तक चलेगा। FIFA World Cup का ये 23वां एडिशन है। सबसे पहले 1930 में फुटबॉल वर्ल्ड कप खेला गया था। हर 4 साल पर होने वाले फुटबॉल विश्व कप में इस बार रिकॉर्ड संख्या में टीमें हिस्सा ले रही हैं। पारंपरिक तौर पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 32 टीमें हिस्सा लेती हैं लेकिन इस बार दुनियाभर की कुल 48 टीमें शिरकत कर रही हैं।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM