CWG 2026: भारत की झोली में गिरे दो और पदक, कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक कितने मेडल जीते, 80 मेडल...
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की झोली में 2 और सिल्वर मेडल आए हैं। भारत ने अब तक 2 गोल्ड समेत कुल 12 मेडल जीते हैं।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की झोली में 2 और सिल्वर मेडल आए हैं। मंगलवार देर रात गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर की रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। वे इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। इससे पहले महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलो वजन उठाकर सिल्वर जीता। भारत ने अब तक 2 गोल्ड समेत कुल 12 मेडल जीते हैं। मीराबाई चानू ने महिलाओं के वेट लिफ्टिंग के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। जबकि शर्मिला धनखड़ ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में गोल्ड जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पैरा एथलेटिक्स पदक के 20 साल के इंतजार को खत्म किया। वह पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं। भारत के 3 मुक्केबाजों ने भी अपने मैच जीतकर मेडल पक्के कर लिए हैं। तीनों सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
ग्लासगो शहर में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 जारी है। बुधवार को खेलों का सातवां दिन है। गुलवीर और हरजिंदर के सिल्वर मेडल जीतने के बावजूद भारत मेडल टैली में नौवें नंबर पर खिसक गया है। भारत ने अब तक 2 गोल्ड समेत कुल 12 मेडल जीते हैं। भारत ने अब तक 12 मेडल अपने नाम किए हैं, जिसमें दो गोल्ड, सात सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज हैं। भारत एक दिन पहले टैली में 8वें नंबर पर था। ऑस्ट्रेलिया 35 गोल्ड लेकर कुल 80 मेडल जीतकर टॉप पर बना हुआ है।

भारत पदल तालिका में फिलहाल नौवें स्थान पर है। धावक गुलवीर सिंह ने भारत को 12वां मेडल दिलाया। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता गुलवीर ने मंगलवार को पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर जीतकर इतिहास रचा। वह इस स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स की पदल तालिका में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर काबिज है। उसने कुल 80 मेडल जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने 35 गोल्ड, 18 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज हासिल किए हैं। कनाडा 35 मेडल के साथ दूसरे पायदान पर है। उसने 13 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ड जीते हैं। इंग्लैंड (43 मेडल) तीसरे स्थान पर हैं। उसने 10 गोल्ड, 18 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज अपने नाम किए। स्कॉटलैंड 15 मेडल जीतकर चौथे नंबर पर है। स्कॉटलैंड ने सात गोल्ड, जबकि चार सिल्वर और चार ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
बतातें चलें कि भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे अधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा के नाम है। उन्होंने कुल 15 पदक जीते हैं, जिनमें 9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए निशानेबाजी सबसे सफल खेल रहा है और इसी खेल से देश को सबसे अधिक पदक मिले हैं। हालांकि, गोल्ड कोस्ट 2018 के बाद से निशानेबाजी को कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है।
वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नई दिल्ली 2010 में रहा, जब मेजबान टीम ने 39 स्वर्ण, 26 रजत और 36 कांस्य सहित कुल 101 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था। यह अब तक का एकमात्र अवसर है जब भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 100 से अधिक पदक जीते। वहीं, बर्मिंघम 2022 में भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित कुल 61 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया था। हालांकि, ग्लासगो 2026 में प्रतियोगिताओं की संख्या कम कर दी गई है। इस बार कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और हॉकी समेत नौ खेलों को कार्यक्रम से बाहर रखा गया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के 12 पदक
स्वर्ण पदक (2)
1.मीराबाई चानू, वेटलिफ्टिंग (महिला 48 किग्रा): कुल 190 किग्रा (85 किग्रा स्नैच + 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क)
2.शर्मिला धनखड़, पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57): 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो
रजत पदक (7)
1.हरजिंदर कौर - महिला 69 किग्रा वेटलिफ्टिंग (सिल्वर)
2.गुलवीर सिंह - पुरुष 10,000 मीटर एथलेटिक्स (सिल्वर)
3.ऋषिकांत सिंह, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 60 किग्रा): 121 किग्रा स्नैच
4.मुथुपांडी राजा, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 65 किग्रा): कुल 286 किग्रा
5.ज्ञानेश्वरी यादव, वेटलिफ्टिंग (महिला 53 किग्रा): कुल 199 किग्रा
6.वल्लुरी अजय बाबू, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 79 किग्रा): कुल 330 किग्रा
7.सर्वेश कुशारे, एथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप): 2.25 मीटर
कांस्य पदक (3)
1.झंडू कुमार, पैरा पावरलिफ्टिंग (पुरुष हैवीवेट): 190 किग्रा
2.बिंदियारानी देवी, वेटलिफ्टिंग (महिला 58 किग्रा): कुल 199 किग्रा (87 किग्रा स्नैच + 112 किग्रा क्लीन एंड जर्क)
3.शिल्पा के. शायला, पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)











