बिहार की स्टेट प्लेयर नूतन सिंह का UP Warriorz के WPL ट्रायल के लिए चयन

बिहार की स्टेट प्लेयर नूतन सिंह का चयन आगामी Women’s Premier League WPL में प्रतिभाग करने वाली टीम UP Warriorz के ट्रायल के लिए चयन कर बुलया गया है।

बिहार की स्टेट प्लेयर नूतन सिंह का UP Warriorz के WPL ट्रायल के लिए चयन

बिहार क्रिकेट के लिए यह गौरव का क्षण है। बिहार की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर एवं बिहार की स्टेट प्लेयर नूतन सिंह का चयन आगामी Women’s Premier League WPL में प्रतिभाग करने वाली टीम UP Warriorz के ट्रायल के लिए चयन कर बुलया गया है। UP Warriorz की ओर से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार नूतन सिंह 11 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026 तक यानि आज से बेंगलुरु में आयोजित होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेंगी। इस दौरान उनकी एक खिलाड़ी के तौर पर मिलने वाली सारी सुविधाएं फ्रेंचाइजी की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।

नूतन सिंह बिहार महिला क्रिकेट टीम की सीनियर प्लेयर हैं। इससे पहले U19 और U23 घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। अब WPL जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की फ्रेंचाइजी के ट्रायल में शामिल होने का अवसर मिलना उनके क्रिकेट करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।नूतन सिंह के चयन पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा कि नूतन सिंह का WPL टीम के ट्रायल के लिए चयन बिहार क्रिकेट के लिए बेहद गर्व की बात है। वह बिहार की प्रतिभाशाली स्टेट प्लेयर हैं और उन्हें देश के बड़े महिला क्रिकेट मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। BCA की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं हैं और हमें उम्मीद है कि वह अपने प्रदर्शन से बिहार का नाम रोशन करेंगी। 

वहीं BCA के सचिव ज़िआउल अरफीन ने कहा कि नूतन सिंह को UP Warriorz के ट्रायल का अवसर मिलना बिहार की महिला क्रिकेट के लिए उत्साहजनक खबर है। यह उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। हमें विश्वास है कि वह बेंगलुरु में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी और इस अवसर को बड़ी उपलब्धि में बदलेंगी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने नूतन सिंह को बेंगलुरु में होने वाले ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल क्रिकेट भविष्य की कामना की है। BCA का मानना है कि बिहार की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने के ऐसे अवसर मिलने से प्रदेश में महिला क्रिकेट को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

Trending News

'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM