Asian Games 2026 : शूटिंग में बेटियों का जलवा, भारत ने जीता पहला मेडल

भारत ने 2026 एशियन गेम्स में पहला पदक जीत लिया है। रविवार को शूटिंग में सोनम मस्कार, इलावेनिल वालारिवन और विदर्स विनोद ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत लिया है।

Asian Games 2026 : शूटिंग में बेटियों का जलवा, भारत ने जीता पहला मेडल

न्यूज खेल डेस्क : भारत ने 2026 एशियन गेम्स में पहला पदक जीत लिया है। रविवार को शूटिंग में सोनम मस्कार, इलावेनिल वालारिवन और विदर्स विनोद ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत लिया है। फाइनल राउंड के बाद भारत का स्कोर 1898.0 रहा। चीन ने गोल्ड मेडल जीता, जिसने 1904.2 का स्कोर किया।

भारत के लिए सबसे ज्यादा स्कोर सोनम मस्कार ने किया

वहीं कोरिया अंतिम समय तक मेडल की रेस में बना हुआ था, लेकिन चू येनबेयोल ने अपनी आखिरी सीरीज में बहुत खराब शॉट लगाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा स्कोर सोनम मस्कार ने किया, जो व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में 634.1 के स्कोर के साथ कुल चौथे स्थान पर रहीं। इलावेनिल चौथे स्थान पर रहीं, जिनका स्कोर 633.5 का रहा।

चीन के पास गोल्ड, भारत ने जीता सिल्वर

चीन ने 1904.2 का स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता। सिल्वर मेडल भारत ने जीता, उसका फाइनल स्कोर 1898.0 रहा। दक्षिण कोरिया आखिरी क्षणों में मेडल जीतने से चूक गया। ऐसे में जापान ने 1897.1 का स्कोर करके ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। कोरिया का स्कोर 1895.8 रहा।

1904.2 - चीन (गोल्ड)

1898 .0 - भारत (सिल्वर)

1897.1 - जापान (ब्रॉन्ज)

सोनम, इलावेनिल व विदर्स विनोद ने आधिकारिक रूप से भारत के लिए 2026 एशियन गेम्स में पहला पदक जीता है

सोनम मस्कार, इलावेनिल वालारिवन और विदर्स विनोद ने आधिकारिक रूप से भारत के लिए 2026 एशियन गेम्स में पहला पदक जीता है। मगर भारत के लिए सबसे पहला पदक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर सूचिका तरियाल ने कर लिया था। उन्होंने महिलाओं की 60 किलोग्राम स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच कर कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है।

2026 एशियन गेम्स में शूटिंग में भारत ने बढ़िया शुरुआत कर ली है

आपको बता दें कि 2026 एशियन गेम्स में शूटिंग में भारत ने बढ़िया शुरुआत कर ली है। 2022 के एशियाई खेलों में भारत ने कुल मिलाकर 22 पदक जीते थे। इस बार भारतीय एथलीट उस आंकड़े को पार करके नया कीर्तिमान बनाना चाहेंगे। चार साल पहले शूटिंग में भारत के खाते में सात गोल्ड नौ सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल आए थे।

Trending News

बैंक कर्मियों के लिए बल्ले-बल्ले, अगले हफ्ते इतने दिन रहेंगे बंद...
बैंक कर्मियों के लिए बल्ले-बल्ले, अगले हफ्ते इतने दिन रहेंगे बंद...
Sep 20, 2026, 12:19:00 PM
दूसरी बार माता-पिता बने दीपिका और रणवीर, सोशल मीडिया पर शेयर किया 'पैर के निशान'
दूसरी बार माता-पिता बने दीपिका और रणवीर, सोशल मीडिया पर शेयर किया 'पैर के निशान'
Sep 20, 2026, 11:54:00 AM
Asian Games 2026 : शूटिंग में बेटियों का जलवा, भारत ने जीता पहला मेडल
Asian Games 2026 : शूटिंग में बेटियों का जलवा, भारत ने जीता पहला मेडल
Sep 20, 2026, 11:37:00 AM
उद्घाटन के 20 दिन बाद ही पुल के एप्रोच पथ में आई दरार, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
उद्घाटन के 20 दिन बाद ही पुल के एप्रोच पथ में आई दरार, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
Sep 20, 2026, 11:23:00 AM
फुलौत में झारखंड नंबर की कार में लगी भीषण आग, शराब होने की चर्चा से उठे सवाल
फुलौत में झारखंड नंबर की कार में लगी भीषण आग, शराब होने की चर्चा से उठे सवाल
Sep 20, 2026, 10:38:00 AM
ये कैसा पुल का एप्रोच रोड ! उद्घाटन के 20 दिन बाद ही एप्रोच पथ में आई दरार, उठने लगे सवाल
ये कैसा पुल का एप्रोच रोड ! उद्घाटन के 20 दिन बाद ही एप्रोच पथ में आई दरार, उठने लगे सवाल
Sep 20, 2026, 8:23:00 AM
झारखंड नंबर की कार में लगी भीषण आग, शराब होने की चर्चा से उठे सवाल
झारखंड नंबर की कार में लगी भीषण आग, शराब होने की चर्चा से उठे सवाल
Sep 20, 2026, 8:06:00 AM
टीपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू का एनकाउंटर, यूपी एटीएस ने मार गिराया
टीपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू का एनकाउंटर, यूपी एटीएस ने मार गिराया
Sep 20, 2026, 7:24:00 AM
पूर्वांचल क्षेत्र के विभूतियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, बोले-माटी का फर्ज निभाना होगा, माटी का कर्ज लौटाना होगा
पूर्वांचल क्षेत्र के विभूतियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, बोले-माटी का फर्ज निभाना होगा, माटी का कर्ज लौटाना होगा
Sep 19, 2026, 10:02:00 PM
यश डबास बने डूसू अध्यक्ष, निर्दलीय दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष, एनएसयूआई का सूपड़ा साफ!
यश डबास बने डूसू अध्यक्ष, निर्दलीय दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष, एनएसयूआई का सूपड़ा साफ!
Sep 19, 2026, 9:50:00 PM