Asian Games-2026 : भारत की वर्ल्ड नंबर-3 जोड़ी रच सकती है इतिहास
भारतीय टेबल टेनिस टीम रविवार यानी 20 सितंबर से अपने एशियन गेम्स 2026 अभियान की शुरुआत कर रही है, जिसकी अगुवाई मेंस जोड़ी मानुष शाह और मानव ठक्कर कर रहे हैं।

न्यूज खेल डेस्क : भारतीय टेबल टेनिस टीम रविवार यानी 20 सितंबर से अपने एशियन गेम्स 2026 अभियान की शुरुआत कर रही है, जिसकी अगुवाई पुरुष जोड़ी मानुष शाह और मानव ठक्कर कर रहे हैं। भारतीय पुरुष टीम की बात करें तो उन्हें ग्रुप-F में रखा गया है, जहां पहले मैच में उनका सामना इंडोनेशिया से है। रविवार को उनका दूसरा मैच भी होगा, जो ईरान के खिलाफ होगा।
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम भी ग्रुप-F में है, उनका पहला मैच रविवार को इंडोनेशिया के साथ है
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम भी ग्रुप-F में है, उनका पहला मैच रविवार को इंडोनेशिया के साथ है। उनका भी दूसरा मैच रविवार को ही होगा, जिसमें उनके सामने सिंगापूर टीम होगी। बता दें कि पिछले एशियन गेम्स में महिला डबल्स जोड़ी सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मानुष शाह और मानव ठक्कर की जोड़ी शानदार फॉर्म में है, जो पदक के मजबूत दावेदार भी हैं। ये जोड़ी अभी दुनिया में तीसरे नंबर पर है। मानुष और दिया चितले की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी से भी काफी उम्मीदें हैं, जो अभी अच्छी फॉर्म में है।
मानव ठक्कर ने कहा- मैं अपने तीसरे एशियन गेम्स में खेल रहा हूं और तैयारी बहुत अच्छी रही है
वहीं 16 सितंबर को टीम के साथ पहुंचे मानव ठक्कर ने कहा कि मैं अपने तीसरे एशियन गेम्स में खेल रहा हूं और तैयारी बहुत अच्छी रही है। पिछले एक महीने से पूरी टीम अच्छा खेल रही है। हमारा इवेंट 20 तारीख से शुरू हो रहा है, इसलिए उम्मीद है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और मेडल जीतकर घर लौटेंगे।
मानुष शाह ने कहा- ये सही ही कि मानव और मुझसे से उम्मीदें कुछ अधिक हैं
जबकि मानुष शाह ने कहा कि ये सही ही कि मानव और मुझसे से उम्मीदें कुछ अधिक हैं। हम अभी दुनिया की बेहतरीन जोड़ियों में से एक हैं। हम कोशिश करेंगे कि अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएं। हम एक-एक कदम बढ़ाकर एक मच पर ध्यान रखना चाहेंगे। हम भी खुद से बड़ी उम्मीदें रखते हैं, क्योंकि हम पिछले एक साल से अच्छा खेल रहे हैं और उसी स्तर को बनाए भी रखना चाहते हैं। बता दें कि टेबल टेनिस में भारत ने एशियन गेम्स में कभी गोल्ड मेडल नहीं जीता है। इस बार उम्मीद है कि भारत इस खेल में पहला एशियन गेम्स गोल्ड जीत पाएगा।










