हाजीपुर में राजू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

सदर थाना क्षेत्र के सुभई इलाके में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है।

हाजीपुर में राजू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

हाजीपुर (वैशाली) : सदर थाना क्षेत्र के सुभई इलाके में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, राजू बिजली मिस्त्री के रूप में एक ठेकेदार के साथ काम करता था। परिवार का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से राजू को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। राजू का कुछ बकाया पैसा भी था, जिसे मांगने के लिए वह कथित तौर पर कल सुबह करीब छह बजे ठेकेदार के पास गया था।

घटना के बाद परिवार ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है

परिजनों का कहना है कि इसके बाद आज राजू का शव मिलने की सूचना मिली। घटना के बाद परिवार ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। राजू की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। अब बड़ा सवाल यही है कि बकाया मजदूरी मांगने घर से निकले राजू की आखिर मौत कैसे हुई? पुलिस जांच में इस पूरे मामले की क्या सच्चाई सामने आती है, इस पर सभी की नजर है।

वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Trending News

सरकार की कोशिश के बावबजू लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
सरकार की कोशिश के बावबजू लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
Sep 19, 2026, 2:30:00 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
Sep 19, 2026, 2:26:00 PM
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
Sep 19, 2026, 2:16:00 PM
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
Sep 19, 2026, 2:06:00 PM
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
Sep 19, 2026, 1:20:00 PM
मोतिहारी में बैंक कर्मियों की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार
मोतिहारी में बैंक कर्मियों की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार
Sep 19, 2026, 1:10:00 PM
हाजीपुर में राजू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
हाजीपुर में राजू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Sep 19, 2026, 12:51:00 PM
बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
Sep 19, 2026, 12:47:00 PM
ममता को झटके पर झटका, नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस
ममता को झटके पर झटका, नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस
Sep 19, 2026, 12:42:00 PM
हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक पर आरोप
हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक पर आरोप
Sep 19, 2026, 12:28:00 PM