55 चौके, 8 छक्के और 306 रन: बिहार की अक्षरा की इस पारी से दहल उठा क्रिकेट जगत! वैभव सूर्यवंशी जैसा ही बारूद...

पूर्वी चंपारण की 19 साल की बल्लेबाज अक्षरा गुप्ता ने अंडर-19 क्रिकेट में ऐसी पारी खेली, जिसकी चर्चा लंबे समय तक क्रिकेट जगत में होती रहेगी।समस्तीपुर के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान किया था थ

55 चौके, 8 छक्के और 306 रन: बिहार की अक्षरा की इस पारी से दहल उठा क्रिकेट जगत! वैभव सूर्यवंशी जैसा ही बारूद...

बिहार के एक और खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। समस्तीपुर के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान कर दिया था। वहीं अब बिहार की एक और युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से चर्चा में हैं। पूर्वी चंपारण की 19 साल की बल्लेबाज अक्षरा गुप्ता ने अंडर-19 क्रिकेट में ऐसी पारी खेली, जिसकी चर्चा लंबे समय तक क्रिकेट जगत में होती रहेगी। उन्होंने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मैच में तिहरा शतक लगाकर सनसनी फैला दी है। अक्षरा ने ऐसी पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

भागलपुर में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में पूर्वी चंपारण की अक्षरा गुप्ता ने महज 15 वर्ष की उम्र में नाबाद तिहरा शतक लगाकर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। पूर्वी चंपारण के रक्सौल की रहने वाली अक्षरा गुप्ता ने 126 गेंदों में नाबाद 306 रन बनाकर इतिहास रचा। अक्षरा गुप्ता ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में क्रिकेट इतिहास की सबसे तूफानी पारियों में से एक खेल डाली है। उनकी इस चमत्कारिक पारी ने साबित कर दिया कि बिहार के युवाओं में वैभव सूर्यवंशी जैसा ही हुनर और बारूद भरा पड़ा है।

15 साल की अक्षरा गुप्ता ने बिहार की विमेंस U-19 वनडे टूर्नामेंट में तिहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 126 गेंदों में नाबाद 306 रन की तूफानी पारी खेली। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड में खेली गई इस पारी में उन्होंने 242.86 की स्ट्राइक रेट से 55 चौके और 8 छक्के लगाए। मैदान के हर कोने में लगाए गए उनके शॉट्स ने दर्शकों को हैरान कर दिया। अक्षरा की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने विपक्षी गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर नजर आई।

अक्षरा  गुप्ता ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वहीं 34 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसके बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका और उन्होंने 59 गेंदों में 150, 89 गेंदों में 200 और 105 गेंदों में 255 रन का आंकड़ा पार करते हुए आखिरकार नाबाद 306 रन तक पहुंचकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। वे 233 मिनट तक क्रीज पर रहीं। अक्षरा अंडर-19 महिला टीम की कप्तान हैं। अक्षरा एक ही सीजन में BCCI के चारों एज ग्रुप- अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला टीम के टूर्नामेंट खेलने वाली बिहार की पहली महिला क्रिकेटर भी बनी हैं।

बता दें कि अक्षरा हाल के दिनों में सुर्खियां बटोरने वाली बिहार की दूसरी युवा क्रिकेटर बनी हैं। इससे पहले बिहार के ताजपुर के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में चयन के बाद चर्चा में आए थे। आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान कर दिया था। फिलहाल वह श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। वैभव 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ जाएंगे। इसके बाद वह इंग्लैंड दौरे पर भी टीम का हिस्सा होंगे। 

बतातें चलें कि  मैदान पर रनों का तूफान खड़ा करने वाली अक्षरा का असल संघर्ष जिंदगी की पिच पर रहा है। समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी की तरह ही अक्षरा भी बेहद साधारण परिवार से आती है। उनके पिता राजकिशोर गुप्ता मोतिहारी में एक छोटा सा पोल्ट्री (मुर्गी पालन) का व्यवसाय चलाते हैं। सीमित आमदनी होने के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी के बड़े सपनों के आड़े कभी आर्थिक तंगी को नहीं आने दिया। अक्षरा ने अपनी क्रिकेट यात्रा के बारे में बात करते हुए बताया कि अपने बड़े भाई को रोज मैदान पर पसीना बहाते देख उनके मन में भी देश के लिए खेलने की इच्छा हुई। परिवार के पूरे समर्थन के बाद उन्होंने महज पांच साल पहले गंभीरता से बल्ला थामा। अपनी प्रतिभा के दम पर वे पिछले दो वर्षों से बिहार की स्टेट टीम का प्रतिनिधित्व भी कर रही हैं।

वहीं अक्षरा के तिहरे शतक के अलावा सलोनी कुमारी ने भी उपयोगी योगदान दिया। उन्होंने 57 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से टीम-ए ने निर्धारित ओवरों में 450 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विशाल लक्ष्य के सामने टीम-सी की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम 21.3 ओवर में सिर्फ 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम-ए ने मुकाबला 329 रन के बड़े अंतर से इस मैच को जीत लिया। 


Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM