बिहार के मंत्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पटना: बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की खबर की सूचना मिलते ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का दौर शुरू हो गया।

Nitin Naveen

पटना: बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की खबर की सूचना मिलते ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का दौर शुरू हो गया।  

कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल और नगाड़े की थाप पर झूमें। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और जमकर मिठाईयां बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहली बार बिहार के किसी नेता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निभाने का मौका मिला है।  

इधर, बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि हाल में एनडीए की मिली प्रचंड जीत का तोहफा बिहार को मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश के किसी नेता को पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।  

उन्होंने कहा कि बिहार के मंत्री नितिन नवीन कर्मठ, जुझारू और मेहनती नेता हैं, जिनका इनाम आज इन्हें इतना बड़ा दायित्व देकर पार्टी ने दिया है। नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नितिन नवीन को हृदय से अभिनंदन एवं असीम शुभकामनाएं।  

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि नितिन नवीन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को राष्ट्रीय फलक पर नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे तथा करोड़ों कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए, 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में महती भूमिका निभाएंगे।  

उन्होंने नितिन नवीन के यशस्वी कार्यकाल के लिए ढेरों मंगलकामनाएं भी दी हैं।  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि नितिन नवीन की पहचान राजनीति के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रही है। वे 14 वर्षों से पटना में श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के माध्यम से भव्य रामनवमी के आयोजन करते रहे हैं।



Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM