बाथरूम में नहा रही युवती को चोरी-छिपे देख रहा था, विरोध करने पर युवती के भाई की पिटाई

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से छेड़छाड़ और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां किराये के मकान में रहने वाली एक युवती ने अपने पड़ोसी युवक पर लगातार परेशान करने, छेड़छाड़ करने और परिजनों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है

Patna

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से छेड़छाड़ और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां किराये के मकान में रहने वाली एक युवती ने अपने पड़ोसी युवक पर लगातार परेशान करने, छेड़छाड़ करने और परिजनों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने बुधवार को गर्दनीबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़िता का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक पिछले तीन महीनों से उसे लगातार परेशान कर रहा था। जब भी वह घर से बाहर आती-जाती थी, आरोपी युवक उस पर फब्तियां कसता था। इतना ही नहीं, बाथरूम में नहाते समय भी आरोपी द्वारा ताक-झांक किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के मुताबिक, मंगलवार की शाम जब वह बाथरूम में नहा रही थी, उसी दौरान आरोपी युवक ने झांकने की कोशिश की। युवती ने इसका विरोध किया और शोर मचाया।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी के परिजन पीड़िता के घर पहुंच गए और उसके भाई के साथ मारपीट की। इस घटना में पीड़िता का भाई घायल हो गया। घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ गर्दनीबाग थाना पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी युवक प्रिंस ने उसके भाई के खिलाफ थाने में एक अलग आवेदन दिया है, जिसमें 30 लाख रुपये की लूट का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि इस आवेदन के आधार पर पुलिस दोनों पक्षों के मामलों को एक साथ दर्ज करने की बात कर रही थी। न्याय की उम्मीद में पीड़िता अपने परिजनों के साथ एससी-एसटी थाना भी पहुंची थी।

गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी अलग से एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM