तेजस्वी यादव की छुट्टी खत्म, उत्तराखंड में दोस्त की शादी में हुए शामिल, दिग्गज नेताओं की भी रही मौजूदगी
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में एक्टिव हो गए हैं। तेजस्वी यादव करीब एक महीने के युरोप दौरे के बाद स्वदेश लौट आएं हैं।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में एक्टिव हो गए हैं। तेजस्वी यादव करीब एक महीने के युरोप दौरे के बाद स्वदेश लौट आएं हैं। हालांकि तेजस्वी अब तक पटना नहीं आए हैं। तेजस्वी रविवार को दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की। वहीं अब तेजस्वी अपने करीबी के घर पहुंचे हैं।
विदेश में क्रिसमस और नए साल का अवकाश बिताने के बाद तेजस्वी यादव उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्होंने अपने करीबी सहयोगी शारिक़ुल बारी की शादी में शिरकत की. यह शादी 7 जनवरी को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में संपन्न हुई. शारिक़ुल बारी को तेजस्वी यादव की कोर टीम का अहम सदस्य माना जाता है और बिहार चुनाव के दौरान वे लगातार तेजस्वी के साथ नजर आए थे.
इस समारोह में तेजस्वी यादव के साथ आरजेडी सांसद संजय यादव और उनके करीबी रमीज नेमत ख़ान भी मौजूद थे. इसके अलावा आरजेडी विधायक ओसामा साहब, एमएलसी कारी शोएब, पार्टी प्रवक्ता शक्ति यादव और वरिष्ठ नेता भोला यादव की भी उपस्थिति देखी गई.
सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव 9 जनवरी को पटना वापस लौट सकते हैं. पटना पहुंचने के बाद वे नए साल में पार्टी को फिर से मजबूत करने की रणनीति पर काम करेंगे. साथ ही बिहार की जनता के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने और राज्य सरकार को घेरने की नई कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी. नए साल में तेजस्वी यादव एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय राजनीति में लौटते नजर आएंगे, जिस पर अब सभी की निगाहें टिकी हुई हैं