'सम्राट चौधरी चीप मिनिस्टर हैं' पटना पहुंचते ही खूब गरजे तेजस्वी यादव, कहा-भरोसा था सोच बदलेंगे सम्राट...

तेजस्वी यादव ने पटना लौटते ही सम्राट चौधरी और सरकार पर तीखा हमला बोला और उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे चीफ मिनिस्टर नहीं, चीप मिनिस्टर हैं।

'सम्राट चौधरी चीप मिनिस्टर हैं' पटना पहुंचते ही खूब गरजे तेजस्वी यादव, कहा-भरोसा था सोच बदलेंगे सम्राट...

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को पटना पहुंचे। उनके साथ पिता लालू प्रसाद और बड़ी बहन मीसा भारती भी साथ रहीं। लालू परिवार बिना किसी पुलिस एस्कॉर्ट और अतिरिक्त सुरक्षा के एयरपोर्ट से सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गया। तेजस्वी यादव ने पटना लौटते ही सम्राट चौधरी और सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य में विकास ठप है, खजाना खाली है और अपराध-भ्रष्टाचार चरम पर है। तेजस्वी ने कहा-सरकार पूरी तरह मुद्दों से भटक चुकी है। बेरोजगारी, महंगाई और अपराध जैसे गंभीर विषयों पर कोई बात नहीं की जा रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें पहले से ही भरोसा था कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अपनी सोच नहीं बदलेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे चीफ मिनिस्टर नहीं, चीप मिनिस्टर हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार के पास बिहार को आगे बढ़ाने के लिए न कोई विजन है और न ही कोई रोडमैप। तेजस्वी ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हैं, वहीं महिलाओं से किए गए वादे भी पूरे नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि माताओं-बहनों को दो-दो लाख रुपये देने का वादा अब तक अधूरा है और कई जगहों पर पेंशन तक बंद है।

राबड़ी देवी के सरकारी आवास और सुरक्षा को लेकर उठे विवाद पर भी तेजस्वी ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री होने के साथ विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं। इसलिए उन्हें आवास और सुरक्षा मिलना स्वाभाविक है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार अपने करीबी लोगों को रेवड़ी की तरह सुरक्षा और सरकारी सुविधाएं बांट रही है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें निजी सुरक्षा या सरकारी आवास की चिंता नहीं है, बल्कि बिहार की जनता की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है।

वहीं सुरक्षा को लेकर राजद कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सुरक्षा अब राजद के कार्यकर्ता कर रहे हैं और उन्हें सरकारी सुरक्षा की जरूरत नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बहादुर हैं, विचारधारा से जुड़े हुए हैं। संकट की घड़ी में सभी साथियों ने हमारा साथ दिया है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। एक दिन सबको जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अगर सुरक्षा को राजनीतिक हथियार बनाना चाहती है तो उन्हें ऐसी सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है। हमने पहले ही कह दिया था कि सुरक्षा वापस ले लीजिए, हमें इसकी जरूरत नहीं है। हमारी सुरक्षा हमारे कार्यकर्ता कर रहे हैं।

सम्राट सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है। बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार दावा करती रही कि अपराधियों को पाताल से भी खोज निकाला जाएगा। आज अपराधियों की स्थिति और कानून-व्यवस्था की हालत पूरे बिहार के सामने है।  तेजस्वी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के पास न रोजगार को लेकर कोई योजना है और न ही पलायन रोकने का कोई विजन। सरकार से अब किसी तरह की उम्मीद नहीं बची है। बिहार में रोजगार कैसे बढ़ेगा, पलायन कैसे रुकेगा, इसका कोई रोडमैप सरकार के पास नहीं है।

तेजस्वी यादव ने बालिका गृह, सृजन घोटाला और रिशुश्री मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बड़े मामलों के आरोपितों पर कार्रवाई करने से बच रही है। बिहार आज भी देश का सबसे गरीब राज्य है और सरकार के पास इसे बेहतर बनाने की कोई ठोस योजना नहीं है। वहीं राजद सांसद और लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने कहा कि यह सरकार सुरक्षा घटाने, आवास खाली कराने और मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों में उलझी हुई है। महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की परेशानियों पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। 

Trending News

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
Aug 08, 2026, 7:39:00 PM
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
Aug 08, 2026, 6:57:00 PM
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
Aug 08, 2026, 6:46:00 PM
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
Aug 08, 2026, 6:35:00 PM
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
Aug 08, 2026, 6:28:00 PM
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
Aug 08, 2026, 6:11:00 PM
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
Aug 08, 2026, 6:05:00 PM
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
Aug 08, 2026, 5:48:00 PM
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
Aug 08, 2026, 5:40:00 PM
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Aug 08, 2026, 5:23:00 PM