साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
बोकारो में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता के साथ मदद करने वालों को भी सतर्क कर दिया है। चास थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट स्थित एक दुकानदार राजेंद्र कुमार से एक साइबर अपराधी ने मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर मदद मांगी।

बोकारो में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता के साथ मदद करने वालों को भी सतर्क कर दिया है। चास थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट स्थित एक दुकानदार राजेंद्र कुमार से एक साइबर अपराधी ने मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर मदद मांगी। आरोपी ने पहले दुकानदार के बैंक खाते में ₹5,000 जमा किए और बदले में दुकानदार से उतनी ही रकम नकद ले ली।
दुकानदार ने इंसानियत के नाते बिना किसी शक के आरोपी की मदद कर दी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसके होश उड़ गए। पुरुलिया पुलिस ने दुकानदार को फोन कर बताया कि उसके खाते में अवैध रकम जमा हुई है और इसी वजह से बैंक खाता ब्लॉक कर दिया गया है।
मामला समझ में आने के बाद दुकानदार ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे सेक्टर-4 थाना पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसके पीछे साइबर ठगी का कितना बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट










