राजद के वोट बैंक में सेंध लगाने को तैयार तेजप्रताप, जेजेडी का सदस्यता अभियान 12 दिसंबर से शुरू

राजद से निष्कासन और परिवार से दूरी के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) का औपचारिक गठन कर लिया है।

तेजप्रताप यादव

राजद से निष्कासन और परिवार से दूरी के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) का औपचारिक गठन कर लिया है। पार्टी का विस्तार तेज़ी से करने के उद्देश्य से उन्होंने महा सदस्यता अभियान (2025–28) की घोषणा कर दी है, जिसकी शुरुआत 12 दिसंबर, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे उनके सरकारी आवास 26 एम स्ट्रैंड रोड से होगी।

सोशल मीडिया के माध्यम से तेज प्रताप यादव ने जनता से अधिकाधिक संख्या में जेजेडी से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान केवल औपचारिकता नहीं बल्कि “परिवार का विस्तार और एक वैचारिक आंदोलन” है, जिसके माध्यम से वे संगठन को नई दिशा और मजबूती देना चाहते हैं।

तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच राजनीतिक दूरी अब खुलकर टकराव में बदल चुकी है। 2025 विधानसभा चुनाव में दोनों भाइयों ने एक-दूसरे के मुकाबले अपने-अपने उम्मीदवार खड़े किए और प्रचार भी किया। भले ही तेज प्रताप चुनाव हार गए हों, लेकिन उनकी सक्रियता लगातार चर्चा में बनी हुई है। यदि जेजेडी का जनाधार बढ़ता है तो इसका सीधा नुकसान राजद को होगा, क्योंकि तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं।

तेज प्रताप पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि “राजद में वापसी से मर जाना बेहतर है।” वे अपनी अलग राजनीतिक शैली, बेबाक बयानों और सोशल मीडिया उपस्थिति के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोविंग है और कई मौकों पर वे एनडीए का समर्थन भी कर चुके हैं। हाल ही में एनडीए सरकार ने उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी है, जिससे राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM