तकनीकी खामी या और कुछ? BJP का कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन के एक्स, फेसबुक, इंस्टा बंद

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से बिहार के मंत्री नितिन नबीन का सोशल मीडिया पर ज्यादातर प्रोफाइल बंद मिल रहा है।

Nitin Naveen

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से बिहार के मंत्री नितिन नबीन का सोशल मीडिया पर ज्यादातर प्रोफाइल बंद मिल रहा है। फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर उनके हैंडल पेज पर जाने के बाद खाता के काम नहीं करने का मैसेज आ रहा है। भाजपा के नए वर्किंग प्रेसिडेंट नितिन नबीन के राजनीतिक जीवन के इस महत्वपूर्ण मौके पर तीन महत्वपूर्ण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक साथ उनके पेज का नहीं चलना रहस्यपूर्ण मसला है। 

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनका सोशल मीडिया एकाउंट का काम न करना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

दिग्‍गज भाजपा नेता व विधायक रहे नवीन किशोर सिन्‍हा के पुत्र नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा से लगातार पांचवीं बार विधायक चुन गए हैं। पार्टी में उनका महत्‍व इस बात से समझा जा सकता है कि 20 नवंबर को जब नीतीश कुमार ने 10वीं पर मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्‍हें भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

पिता के निधन के बाद खाली हुई सीट पर 2006 में उपचुनाव में नितिन नबीन को पहली बार जीत मिली और उन्होंने विरासत को आगे बढ़ाया। इसके बाद 2010, 2015, 2020 में भी लगातार जीत का परचम लहराते रहे। 2025 के चुनाव में भी उन्‍होंने शानदार जीत हासिल की

पहली बार 9 फरवरी 2021 को वे नीतीश कुमार की सरकार में पथ निर्माण मंत्री बनाए गए थे। हालांकि, वे 9 फरवरी 2022 तक ही मंत्री पद पर रह सके। दोबारा जब नीतीश कुमार ने एनडीए की सरकार बनाई तो 25 मार्च 2024 को उन्‍हें फिर से मंत्री बनाया गया।

मंत्रि‍मंंडल विस्‍तार में 2025 में ही 24 फरवरी को उन्‍हें दोबारा पथ निर्माण  का जिम्‍मा दिया गया। 2025 में भी उन्‍हें पथ निर्माण तथा नगर विकास एवं आवास विभाग का जिम्‍मा सौंपा गया है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM