श्रीचंडी महोत्सव के दौरान हंगामा, विधायक गौतम कृष्ण आयोजक पर भड़के, जमकर हुआ हंगामा

सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड स्थित विराटपुर के चंडी स्थान में आयोजित श्रीचंडी महोत्सव राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया।

श्रीचंडी महोत्सव के दौरान हंगामा, विधायक गौतम कृष्ण आयोजक पर भड़के, जमकर हुआ हंगामा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 03, 2026, 1:42:00 PM

सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड स्थित विराटपुर के चंडी स्थान में आयोजित श्रीचंडी महोत्सव राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया। महिषी विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक गौतम कृष्ण मंच पर ही आयोजकों पर भड़क उठे।

विधायक गौतम कृष्ण ने कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें विधिवत रूप से आमंत्रित किया गया था, लेकिन मंच पर उनकी नेमप्लेट नहीं लगाई गई और न ही उन्हें संबोधन का मौका दिया गया। उन्होंने इसे भेदभाव और अपमान बताते हुए आयोजकों पर कड़ी नाराजगी जताई।

मंच से विधायक ने सवाल उठाया, “क्या पदाधिकारी के बोलने के बाद ही कार्यक्रम समाप्त हो जाता है? मंच पर विधायक संजय मौजूद हैं, मैं भी विधायक हूं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते क्या मुझे दो शब्द बोलने का भी अधिकार नहीं?” उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर अपमानित करने के उद्देश्य से बुलाया गया।

विधायक के तीखे तेवरों से मंच पर मौजूद आयोजक और अन्य अतिथि असहज हो गए। स्थिति को बिगड़ता देख आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप किया। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने धार्मिक आयोजन की गरिमा पर भी सवाल खड़े कर दिए।

इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस पर तीखी चर्चाएं हो रही हैं। लोग इसे जनप्रतिनिधियों के सम्मान और आयोजनों में प्रोटोकॉल के पालन से जोड़कर देख रहे हैं।

इस घटना ने साफ कर दिया है कि आयोजकों को कार्यक्रम में सभी अतिथियों का सम्मान और उचित प्रोटोकॉल बनाए रखना कितना जरूरी है।

Trending News

गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM