"आरजेडी में टूट की संभावना" बीजेपी का दावा—कई विधायक छोड़ सकते हैं तेजस्वी का साथ

जेडीयू के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है।

नीरज कुमार

जेडीयू के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है। छातापुर से बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने कहा है कि तेजस्वी यादव की पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक इस समय बीजेपी के संपर्क में हैं। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

नीरज बबलू ने आरजेडी की मौजूदा स्थिति पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी को ‘नर्क का द्वार’ करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में आरजेडी का अब पूरी तरह सफाया हो चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “नर्क में कोई रहना चाहता है क्या?” उनका दावा है कि आरजेडी का भविष्य अंधकारमय है और इसी वजह से पार्टी के विधायक पाला बदलने की तैयारी में हैं। नीरज बबलू ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव के कई विधायक लगातार उनके संपर्क में हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले जनता दल यूनाइटेड ने भी इसी तरह का दावा किया था। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा था कि राज्यसभा चुनाव से पहले आरजेडी के करीब 18 विधायक तेजस्वी यादव का साथ छोड़ सकते हैं। इन बयानों ने विपक्षी खेमे में बेचैनी बढ़ा दी है।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM