पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

पटना जीपीओ. एवं जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पटना जीपीओ परिसर में स्वास्थ्य परिचर्चा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

पटना जीपीओ. एवं जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पटना जीपीओ परिसर में स्वास्थ्य परिचर्चा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य डाकपाल, पटना जीपीओ रंजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।

अपने स्वागत भाषण में रंजय कुमार सिंह ने पटना जीपीओ के ऐतिहासिक महत्व, भारतीय डाक विभाग की गौरवशाली परंपरा तथा बदलते समय के साथ डाक विभाग द्वारा प्रदान की जा रही आधुनिक एवं जनहितकारी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय डाक विभाग केवल डाक वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि वित्तीय समावेशन, ई-कॉमर्स, पार्सल सेवाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक तक अपनी सेवाएं पहुँचा रहा है। 

उन्होंने अपने उद्बोधन में यह रेखांकित किया कि पटना जीपीओ के सभी कर्मचारियों का उत्तम स्वास्थ्य जीपीओ प्रशासन के लिए सर्वप्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वस्तुतः स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, लेकिन चिंता का विषय यह है कि जब तक लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ते, तब तक यह गंभीर स्तर पर नज़रअंदाज़ ही रहता है। उन्होंने अपील किया कि सभी को अपने दैनिक जीवन चक्र में पैदल चलना एवं फिजिकल व्यायाम के साथ समुचित एवं बेहतर आहार को शामिल करना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहीन अहमद, निदेशक, कैथ लैब मेदांता हॉस्पिटल, पटना रहे। उन्होंने हृदय रोगों की रोकथाम, समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट केयूर पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श गंभीर बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। परिचर्चा के उपरांत मेदांता हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम द्वारा उपस्थित कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, जिससे कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्राप्त किए।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य डाकपाल श्री रंजय कुमार सिंह ने मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों एवं चिकित्सकीय दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में पटना जीपीओ के अधिकारी, कर्मचारी एवं मेदांता हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Trending News

मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर समारोह का किया शुभारंभ
Oct 24, 2026, 6:27:00 PM
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में 4 करोड़ का चरस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:14:00 PM
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
कटेया बाजार में पटाखा दुकानों की सघन जांच, अवैध पटाखे जब्त, निर्माण के आरोप में एक गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 6:07:00 PM
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Breaking : JDU की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह और नीलम देवी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
Oct 24, 2026, 6:03:00 PM
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
पंचायत दिवस पर 25 अक्टूबर को सभी पंचायतों में लगेगा पेंशन संबंधी विशेष शिविर
Oct 24, 2026, 5:48:00 PM
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM