आरजेडी का दावा: मजबूरी में बीजेपी ने नीतीश को सीएम बनाया, अब छुटकारा चाहती, JDU से निशांत होंगे अगले CM

आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाना चाहता है. नीतीश कुमार जिसका भी नाम सुझा देंगे उसको बीजेपी सीएम बना देगी.

एजाज अहमद

बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद हाल ही में नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक चर्चा ये भी है कि सीएम के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर भी बातचीत हुई है. इन सबके बीच आरजेडी की ओर से सनसनीखेज दावा किया गया है.

आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाना चाहता है. नीतीश कुमार जिसका भी नाम सुझा देंगे उसको बीजेपी सीएम बना देगी. क्योंकि बीजेपी देख रही है मानसिक रूप से नीतीश अस्वस्थ हैं. सार्वजनिक मंचों पर क्या कृत्य कर रहे हैं.

आरजेडी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि सीएम की कुर्सी वो नहीं छोड़ेंगे. जेडीयू के अंदर जो बीजेपी के विचार वाले लोग हैं वह निशांत कुमार को आगे रखकर बीजेपी की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहते हैं. एक सवाल पर कहा कि निशांत को सीएम बनाया जाएगा या नहीं यह उनका आंतरिक मामला है. जेडीयू के अंदर जो भुंजा पार्टी है वह भी नीतीश कुमार को सीएम पद से हटाना चाहती है. 

एजाज ने कहा कि चुनाव से पहले ही तय था कि नीतीश को सीएम नहीं बनने देना है लेकिन जिस तरह से परिणाम आए, मजबूरी में बीजेपी को नीतीश को सीएम बनाना पड़ा. अब छुटकारा चाहती है. 

क्या नीतीश के लिए महागठबंधन के दरवाजे खुले हैं? इस पर कहा, "जो भी हमारे विचारों के साथ महागठबंधन में आना चाहेंगे हम लोग उनका स्वागत करेंगे, लेकिन हम जो तय करेंगे उसके अनुसार बातचीत होगी. पीएम मोदी… अमित शाह से नीतीश की जो मुलाकात हुई उसमें बिहार के विकास पर चर्चा नहीं हुई. सीएम पद से हटाने पर चर्चा हुई." 

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM