पवन सिंह बोले- मैं विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा बीजेपी का सच्चा सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा

पवन सिंह बोले- मैं विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा: बीजेपी का सच्चा सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा

Pawan singh

भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवाद के बीच बड़ा ऐलान किया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरिया समाज से कहना चाहता हूं कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी जॉइन नहीं की थी। न मुझे चुनाव लड़ना है, मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”

पवन सिंह ने हाल ही में दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, जिसके बाद से भोजपुरी स्टार के बीजेपी में दोबारा आने की चर्चाएं शुरू हो गई थी।

पवन सिंह पहली बार 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाकर उन्होंने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर 22 मई 2024 को भाजपा ने पवन सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया। उस वक्त वे प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे।

दिल्ली में नेताओं से मिलने के बाद पवन सिंह ने कहा था, 'मैं कभी भाजपा से दूर नहीं गया था, बस परिस्थितियां अलग थीं।' उनके बीजेपी में वापसी के बाद शाहाबाद (भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर) की 22 विधानसभा सीटों पर फायदा हो सकता है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। करीब 20 मिनट चली इस बैठक में ज्योति सिंह ने कहा था कि उनके साथ अन्याय हुआ है और ऐसा किसी अन्य महिला के साथ नहीं होना चाहिए।

पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रहा यह विवाद अब राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है। दोनों के बयान लगातार सुर्खियों में हैं, जिससे बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM