पटना के जेपी गंगा पथ पर बदलेंगी 300 दुकानों की सूरत, जयपुर-इंदौर मॉडल पर बनेगा वेंडिंग जोन

बिहार की राजधानी पटना में जेपी गंगा पथ पर हाल ही में लगाई गई प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। अब इस इलाके में नई डिजाइन की दुकानें स्थापित की जाएंगी।

Patna

बिहार की राजधानी पटना में जेपी गंगा पथ पर हाल ही में लगाई गई प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। अब इस इलाके में नई डिजाइन की दुकानें स्थापित की जाएंगी। पहले खरमास के बाद दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया में मार्च-अप्रैल तक का समय लग सकता है।

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा दुकानों की नई डिजाइन को लेकर मंथन किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जयपुर और इंदौर मॉडल की तर्ज पर अब दुकानों की आधुनिक और आकर्षक डिजाइन तैयार की जाएगी। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद मिले निर्देशों के आलोक में ही दुकानों की डिजाइन में बदलाव का निर्णय लिया गया है।

दरअसल, जेपी गंगा पथ का इलाका अब पटना वासियों के लिए सैर-सपाटे और घूमने-फिरने का प्रमुख केंद्र बन चुका है। हर दिन यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और इस वजह से वेंडरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की योजना इस पूरे क्षेत्र की बेतरतीब व्यवस्था को खत्म कर इसे एक सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन के रूप में विकसित करने की थी। इसी क्रम में पिछले कई महीनों से जेपी गंगा पथ के किनारे प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को इंस्टॉल किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि लगभग 300 दुकानों को इंस्टॉल भी कर लिया गया था। इन दुकानों पर बिहार की लोकसंस्कृति और पारंपरिक कलाओं की झलक भी उकेरी गई थी। खरमास के बाद इन्हें वेंडरों को आवंटित करने की योजना थी, लेकिन अचानक डिजाइन बदलने के फैसले से पूरी प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि पहले से लगी इन 300 दुकानों का क्या होगा। इस मुद्दे पर अधिकारियों के स्तर पर विमर्श जारी है। संभावना जताई जा रही है कि इन दुकानों का उपयोग पटना के अन्य विकसित या प्रस्तावित वेंडिंग जोन में किया जा सकता है। फिलहाल सभी की निगाहें पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतिम फैसले पर टिकी हुई हैं।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM