बांकीपुर विधानसभा के बीएलए 2 और मंडल कोर कमिटी की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिया मार्गदर्शन

पटना महानगर अंतर्गत बांकीपुर विधानसभा के बीएलए 2 और मंडल कोर टीम की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में बीएलए 2 पहुंचे

Nitish Kumar

पटना,: पटना महानगर अंतर्गत बांकीपुर विधानसभा के बीएलए 2 और मंडल कोर टीम की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में बीएलए 2 पहुंचे। बैठक में स्थानीय विधायक और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने जहां मार्गदर्शन के तौर पर अपनी बातें रखी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी शामिल हुए। 

‎बैठक में जहां आगे की रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की गयी वहीं संगठन को और मजबूत और सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

‎बैठक में मार्गदर्शन के तौर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली सफलता को लेकर बीएलए 2 और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत में बीएलए 2 की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

‎उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले एसआईआर में भी उन्होंने अपनी कर्त्तव्यपरायणता से कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह अभी पराकाष्ठा नहीं है। अभी हमें और लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने हम पर विश्वास कर एक बार फिर से सरकार बना दी है जिससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है और हमें इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना भी है। 

‎उन्होंने बैठक में सभी अपनी जिम्मेदारी निर्वहन की अपील करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार पर बड़ा भरोसा जताया है और इस भरोसे पर हम सभी को खरा उतरना है। 

‎इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी, जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, क्षेत्रीय प्रभारी संजय खंडेलिया, पटना की उप महापौर रश्मि चंद्रवंशी, धनराज शर्मा के अलावा मंडल के अधिकांश पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री अजित कुमार लाली ने किया।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM