नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, PM मोदी ने बताया 'कर्मठ और मेहनती नेता'

बीजेपी और जेडीयू की ओर से लगातार उन्हें बधाईयां मिल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी

नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को मिली जीत के बाद जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था, जिसके बाद नए अध्यक्ष की तालाश की जा रही थी. 

बीजेपी और जेडीयू की ओर से लगातार उन्हें बधाईयां मिल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नबीन की खुलकर तारीफ की और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है और वे पार्टी के लिए लगातार समर्पण भाव से काम करते रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि नितिन नबीन एक युवा और मेहनीत नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा अनुभव है. उन्होंने बताया कि बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में नितिन नबीन का कार्य प्रभावी रहा है और उन्होंने जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है. पीएम मोदी के अनुसार, नितिन नबीन की खास पहचान उनका विनम्र स्वभाव और जमीन से जुड़ा होना है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नितिन नबीन सिर्फ पदों तक सीमित रहने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे सीधे जनता के बीच जाकर काम करने में विश्वास रखते हैं. यही वजह है कि संगठन और आम लोगों दोनों के बीच उनकी स्वीकार्यता बनी है. उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे ही नेताओं की जरूरत है, जो संगठन और जनता के बीच सेतु का काम करें

पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि नितिन नबीन की ऊर्जा, मेहनत और प्रतिबद्धता आने वाले समय में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाना पार्टी की प्राथमिकता है और नितिन नबीन इस सोच के अनुरूप हैं. प्रधानमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने में उनका अनुभव पार्टी के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा

अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री ने नितिन नबीन को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की. पीएम मोदी का यह बयान साफ तौर पर यह दिखाता है कि पार्टी नेतृत्व को नितिन नबीन से आने वाले समय में बड़ी उम्मीदें हैं और उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM