सीट बंटवारे से पहले लालू यादव की इमरजेंसी मीटिंग, आज राजद में शामिल होंगे बाहुबली सूरजभान सिंह

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को पार्टी की एक अहम इमरजेंसी बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे राबड़ी आवास पर होगी।

लालू यादव की फोटो

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को पार्टी की एक अहम इमरजेंसी बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे राबड़ी आवास पर होगी। इसमें सहयोगी दलों और आरजेडी के तमाम वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया है। बैठक का मुख्य एजेंडा सीट बंटवारा है, हालांकि पारस खेमे से जुड़े मसले पर भी इसमें स्पष्टता आने की उम्मीद है।

इधर, बिहार की सियासत में एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है। मोकामा के बाहुबली और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह शनिवार को अपनी पत्नी वीणा देवी और भाई चंदन सिंह के साथ राजद में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव खुद इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। सूरजभान सिंह के परिवार की इस क्षेत्र में मजबूत पकड़ रही है, जिसे राजद भुनाना चाहती है। चर्चा है कि वीणा देवी को मोकामा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है, जहां पार्टी की रणनीति सीधे अनंत सिंह के खिलाफ तैयार हो रही है।

पिछले एक हफ्ते में यह तीसरा मौका है जब किसी बड़े भूमिहार नेता ने राजद का दामन थामा है। इसे लेकर महागठबंधन के जातीय समीकरणों पर भी नजरें टिकी हैं।

वहीं, महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, आज इसका औपचारिक ऐलान भी किया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि तेजस्वी यादव इस बार दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं — राघोपुर के साथ-साथ फुलपरास से भी उनका नाम चर्चा में है।

इससे पहले शुक्रवार को राबड़ी आवास पर आरजेडी संसदीय दल की बैठक हुई थी। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर गहन चर्चा हुई। बैठक के बाद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सभी नेताओं ने लालू यादव पर भरोसा जताया है और उम्मीदवार चयन का पूरा अधिकार उन्हें दिया गया है। अब सबकी नजरें दोपहर की इस बड़ी बैठक पर टिकी हैं।

Trending News

बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM