लैंड फॉर जॉब केस में लालू फैमिली को और कुछ दिनों की राहत, अब इस दिन आएगा फैसला

लैंड फॉर जॉब मामले में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को एक बार फिर अस्थायी राहत मिली है।

Lalu Rabdi

लैंड फॉर जॉब मामले में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को एक बार फिर अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में इस बहुचर्चित मामले की सुनवाई एक बार फिर टाल दी गई है। अब कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 19 दिसंबर तय की है।

दरअसल, यह सुनवाई सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के तहत आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाने को लेकर होनी थी। विशेष सीबीआई जज विशाल गोगने की अदालत ने दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रियागत दिक्कतों को देखते हुए सुनवाई स्थगित करने का फैसला लिया।

सीबीआई ने इस मामले में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि वर्ष 2004 से 2009 के बीच, जब लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल मंत्री थे, उस दौरान रेलवे में ग्रुप-डी की नियुक्तियों के बदले लालू परिवार से जुड़े लोगों के नाम जमीन ट्रांसफर कराई गई या गिफ्ट की गई।

सीबीआई का दावा है कि ये नियुक्तियां नियमों के विरुद्ध थीं और इस पूरी प्रक्रिया में बेनामी संपत्तियों का इस्तेमाल किया गया, जो एक आपराधिक साजिश का हिस्सा था। एजेंसी के मुताबिक, इसमें सरकारी पद का दुरुपयोग कर निजी लाभ हासिल किया गया।

हालांकि, मामले में नामजद सभी आरोपी आरोपों को सिरे से खारिज करते आए हैं। उनका कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है और उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

10 दिसंबर को हुई पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया था कि इस केस में कुल 103 आरोपी हैं, जिनमें से चार की मृत्यु हो चुकी है। बाकी आरोपियों से जुड़े सभी दस्तावेज अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाए हैं। इसी आधार पर सीबीआई की मांग पर कोर्ट ने पहले सुनवाई को टालते हुए नई तारीख तय की थी।

अब सबकी निगाहें 19 दिसंबर पर टिकी हैं, जब कोर्ट आरोप गठन को लेकर आगे की कार्रवाई पर सुनवाई करेगा।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM