हिजाब विवाद- आज नौकरी जॉइन करने नहीं पहुंची नुसरत परवीन

हिजाब विवाद के बाद चर्चा में आई मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने शनिवार को अपनी निर्धारित तिथि पर नौकरी जॉइन नहीं की।

Nitish Kumar

हिजाब विवाद के बाद चर्चा में आई मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने शनिवार को अपनी निर्धारित तिथि पर नौकरी जॉइन नहीं की। पटना सदर के सबलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें शनिवार शाम 6 बजे तक योगदान देना था, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचीं।

इस मामले पर सिविल सर्जन अविनाश कुमार सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि नुसरत परवीन ने अब तक जॉइन नहीं किया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से यदि जॉइनिंग की तारीख बढ़ाई जाती है, तो उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

गौरतलब है कि हाल ही में हुई बहाली प्रक्रिया के तहत कुल 75 डॉक्टरों का चयन किया गया था। इनमें से अब तक 63 डॉक्टरों ने अपने-अपने पदों पर योगदान दे दिया है, जबकि 12 डॉक्टरों ने अब तक जॉइन नहीं किया है। नुसरत परवीन भी इन्हीं 12 डॉक्टरों में शामिल हैं।

नुसरत परवीन इससे पहले हिजाब पहनने को लेकर हुए विवाद के कारण सुर्खियों में आई थीं, जिसके बाद उनके जॉइनिंग को लेकर भी लोगों की निगाहें टिकी हुई थीं। अब यह देखना अहम होगा कि स्वास्थ्य विभाग आगे क्या फैसला लेता है और क्या नुसरत परवीन को जॉइनिंग के लिए नई तारीख दी जाती है या नहीं।

15 दिसंबर को CM नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महिला डॉक्टर नुसरत को पहले तो नियुक्ति पत्र दे दिया। इसके बाद उसे देखने लगे। महिला भी मुख्यमंत्री को देखकर मुस्कुराई।

CM ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी। महिला ने जवाब दिया, हिजाब है सर। CM ने कहा कि हटाइए इसे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM