हिजाब विवाद-नुसरत ने नहीं किया जॉइन, 31 दिसंबर तक बढ़ी डेट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की कोशिश से जुड़ा मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी प्रकरण से जुड़ी आयुष चिकित्सक नुसरत परवीन ने नौकरी ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि पर भी अपनी नियुक्ति ग्रहण नहीं की

Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की कोशिश से जुड़ा मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी प्रकरण से जुड़ी आयुष चिकित्सक नुसरत परवीन ने नौकरी ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि पर भी अपनी नियुक्ति ग्रहण नहीं की। इस बीच राज्य स्वास्थ्य समिति ने बड़ा निर्णय लेते हुए उनकी ज्वाइनिंग की समय-सीमा बढ़ा दी है। 

डॉ. नुसरत की नियुक्ति पटना सिटी स्थित पीएचसी सदर के लिए हुई है। उधर, देर शाम राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी आयुष चिकित्सकों के योगदान की तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया। इससे पहले सभी को शनिवार, 20 दिसंबर तक योगदान दे देना था। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय ने कहा कि, योगदान के बाद अभ्यर्थियों को संबंधित सिविल सर्जन के सामने उपस्थित होकर बॉन्ड और करारनामा देना होगा। अब नई तारीख 31 दिसंबर तक योगदान नहीं करने पर नुसरत की अभ्यर्थिता समाप्त की जा सकती है।

नुसरत परवीन ने निर्धारित डेट पर जॉइनिंग नहीं की है, इसलिए सरकार ने अब उन्हें 10 दिनों का एक रिमाइंडर नोटिस भेजा है। इसमें उन्हें 10 दिनों का समय दिया गया है। यह लेटर कुछ इस तरह की भाषा में होगा...

विषयः योगदान की अवधि बढ़ाने के संबंध में

आपको सूचित किया जाता है कि आयुष चिकित्सक पद पर चयन के बाद आप निर्धारित तिथि 20.12.2025 तक योगदान नहीं कर सकी हैं। विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार आपको 10 दिनों (31 दिसंबर) का अंतिम अवसर प्रदान करती है।

आपसे अपेक्षा की जाती है कि इस पत्र की प्राप्ति के 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से अपने आवंटित अस्पताल में जॉइन करें। निर्धारित अवधि में जॉइन नहीं करने की स्थिति में आपकी नियुक्ति पर विभागीय निर्णय लिया जाएगा।

आदेशानुसार

राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार

(यह लेटर उसी तरह का है जैसा पहले अन्य डॉक्टरों को एक्सटेंशन देने में इस्तेमाल किया गया है, यानी यह कोई नई बात नहीं है, जो भी डॉक्टर समय पर जॉइन नहीं कर पाता है, उसे 10 दिनों का समय दिया जाता है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM