हाथ में ट्रांसफर लेटर लेकर सिपाही ने खुद पर डाला पेट्रोल, बिहार पुलिस में मचा हड़कंप

बिहार पुलिस के एक सिपाही द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. ट्रांसफर से नाराज सिपाही ने राजधानी पटना स्थित जिला परिषद कार्यालय परिसर में अपनी जान देने की कोशिश की

Bihar

बिहार पुलिस के एक सिपाही द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. ट्रांसफर से नाराज सिपाही ने राजधानी पटना स्थित जिला परिषद कार्यालय परिसर में अपनी जान देने की कोशिश की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सचिवालय थाना क्षेत्र के 5 हार्डिंग रोड स्थित जिला परिषद कार्यालय से जुड़ा है.

यहां पदस्थापित बिहार पुलिस के सिपाही ने स्थानांतरण से नाराज होकर आत्मदाह का प्रयास किया. सचिवालय थाना को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर 1 दिसंबर को सिपाही का स्थानांतरण पूर्णिया जिला बल में कर दिया गया था

इसी आदेश से नाराज होकर सिपाही 18 तारीख को जिला परिषद कार्यालय पहुंचे. आवेदन के अनुसार, सिपाही अपने साथ एक थैला लेकर कार्यालय परिसर में पहुंचे. थैले से उन्होंने करीब एक लीटर पेट्रोल की बोतल निकाली और अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेलते हुए आग लगाने की कोशिश करने लगे.

घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस, सिपाही को पेट्रोल की बोतल के साथ हिरासत में लेकर थाने ले गई. मामले को लेकर जिला परिषद कार्यालय के पदाधिकारियों की ओर से सचिवालय थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM