हिजाब विवाद पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- ये तो बाप बेटी का मामला... इसे विवाद कहने पर मुझे बहुत दुःख हुआ

नीतीश कुमार के हिजाब प्रकरण पर अब बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. राज्यपाल ने इस पूरे मामले को एक अलग दृष्टिकोण से देखते हुए इसे 'विवाद' मानने से साफ़ इनकार कर दिया है.

आरिफ मोहम्मद खान

नीतीश कुमार के हिजाब प्रकरण पर अब बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. राज्यपाल ने इस पूरे मामले को एक अलग दृष्टिकोण से देखते हुए इसे 'विवाद' मानने से साफ़ इनकार कर दिया है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मामले पर संवेदनशीलता बरतते हुए कहा कि जहां रिश्ता पिता और पुत्री का हो, वहां विवाद की कोई गुंजाइश नहीं होती. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे प्रकरण को 'विवाद' का नाम देना ही अपने आप में एक दुखद बात है. उनके अनुसार, पारिवारिक और भावनात्मक रिश्तों के बीच होने वाली बातों को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए.

हिजाब मामले से जुड़ी छात्रा नुसरत परवीन का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने बड़े ही स्नेहपूर्ण लहजे में कहा कि "नुसरत परवीन देश की बेटी है." उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की बेटियों के सम्मान और उनकी भावनाओं का ख्याल रखना सबकी जिम्मेदारी है.

राज्यपाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और छात्रा के बीच के संदर्भ को स्पष्ट करते हुए कहा कि नीतीश कुमार प्रदेश के मुखिया होने के नाते एक पिता की भूमिका में हैं. उन्होंने कहा, "बाप और बेटी के बीच कभी कोई विवाद नहीं होता.नीतीश कुमार नुसरत के लिए पिता की तरह हैं और एक पिता का अपनी बेटी के प्रति जो स्नेह और अनुशासन होता है, उसे विवाद की संज्ञा देना गलत है."

दरअसल, 15 दिसंबर को CM नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महिला डॉक्टर नुसरत को पहले तो नियुक्ति पत्र दे दिया। इसके बाद उसे देखने लगे। महिला भी मुख्यमंत्री को देखकर मुस्कुराई।

CM ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी। महिला ने जवाब दिया, हिजाब है सर। CM ने कहा कि हटाइए इसे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया।

इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी नीतीश कुमार को रोकने के प्रयास में उनकी आस्तीन खींचते हुए नजर आए। हिजाब हटाने से महिला थोड़ी देर के लिए असहज हो गई। आसपास मौजूद लोग हंसने लगे।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने महिला को नियुक्ति पत्र फिर थमाया और जाने का इशारा किया। महिला फिर वहां से चली गई।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM