सक्षमता परीक्षा-4.0: बिहार में 30.47% शिक्षक पास, राज्यकर्मी का मिलेगा दर्जा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सक्षमता परीक्षा 4.0 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परिणाम की औपचारिक घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा की गई। परीक्षा में कुल 14,936 शिक्षकों ने भाग लिया था, जिनमें से 4,932 शिक्षक सफल घोषित किए गए हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सक्षमता परीक्षा 4.0 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परिणाम की औपचारिक घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा की गई। परीक्षा में कुल 14,936 शिक्षकों ने भाग लिया था, जिनमें से 4,932 शिक्षक सफल घोषित किए गए हैं। इस प्रकार कुल सफलता प्रतिशत 30.47 रहा, जो पिछले चरणों की तुलना में एक महत्वपूर्ण आंकड़ा माना जा रहा है।

यदि कक्षा-वार परिणामों की बात करें तो कक्षा 6 से 8 के लिए कुल 387 शिक्षक परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 266 शिक्षक सफल हुए, जिससे इस वर्ग का पास प्रतिशत 68.73 रहा। कक्षा 9 से 10 के अंतर्गत 592 शिक्षकों ने परीक्षा दी, जिनमें 354 शिक्षक उत्तीर्ण हुए। इस श्रेणी में सफलता प्रतिशत 59.80 दर्ज किया गया।

वहीं, उच्च माध्यमिक स्तर यानी कक्षा 11 से 12 के लिए 231 शिक्षक परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 130 शिक्षक परीक्षा में सफल रहे, जिससे पास प्रतिशत 56.28 रहा। बोर्ड के अनुसार, इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें सरकारी सेवाओं से जुड़े सभी लाभ मिल सकेंगे।

चौथी सक्षमता परीक्षा का आयोजन सितंबर और अक्टूबर 2025 के बीच किया गया था। परीक्षा की डेट 24 से 27 सितंबर, 12 अक्टूबर और 22 अक्टूबर 2025 निर्धारित थीं। विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग दिनों में परीक्षा हुई थी।

हालांकि, सामाजिक विज्ञान की 12 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई थी, जिसे बाद में 22 अक्टूबर 2025 को दोबारा लिया गया।

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सक्षमता परीक्षा 5 का आयोजन जनवरी और फरवरी महीने के बीच में किया जाएगा। यह अंतिम चरण है। आज Document Verification System (DVS) की शुरुआत की गई है। इस नई ऑनलाइन व्यवस्था से बिहार बोर्ड से पास स्टूडेंट्स के मैट्रिक, इंटर, शिक्षक पात्रता परीक्षा, डीएलएड और सक्षमता परीक्षा से जुड़े प्रमाण पत्र और मार्कशीट का सत्यापन आसानी से किया जा सकेगा।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM