बोधगया में विदेशी पर्यटक बनी चोरी का शिकार, पैसे और जरूरी कागजात गायब

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. बोधगया थाना क्षेत्र के लोकल मार्केट में शॉपिंग के दौरान थाईलैंड से आई एक विदेशी महिला पर्यटक का बैग अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया

Bodhgaya

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. बोधगया थाना क्षेत्र के लोकल मार्केट में शॉपिंग के दौरान थाईलैंड से आई एक विदेशी महिला पर्यटक का बैग अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया.

पीड़िता की पहचान थाईलैंड निवासी वीरावन प्रोमोपाटुम के रूप में हुई है. पीड़िता ने बोधगया थाने में दिए गए लिखित आवेदन में बताया कि 22 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर वह स्थानीय बाजार में खरीदारी कर रही थीं. इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने मौका पाकर उनका बैग चोरी कर लिया.

चोरी हुए बैग में करीब 20 हजार थाई बाट, 10 हजार भारतीय रुपये नकद, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई जरूरी दस्तावेज मौजूद थे. घटना के बाद पीड़िता ने काफी देर तक आसपास बैग की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने बोधगया थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, इस घटना के बाद बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में चिंता बढ़ गई है. महाबोधि मंदिर और उसके आसपास रोजाना बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं. इसके बावजूद क्षेत्र में भीख मांगने वालों की अधिक संख्या और पर्याप्त निगरानी के अभाव में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बोधगया में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. ऐसे में विदेशी पर्यटक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जो बोधगया जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के लिए चिंता का विषय है.

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM