बारिश ने शपथ ग्रहण के रंग में डाला भंग, मोदी-शाह के आने से पहले गांधी मैदान पानी-पानी

गांधी मैदान में होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर बारिश ने खलल डाल दिया है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह पानी जमा हो गया है।

 बारिश ने शपथ ग्रहण के रंग में डाला भंग, मोदी-शाह के आने से पहले गांधी मैदान पानी-पानी

बिहार की राजधानी पटना में 7 मई को सम्राट मंत्रिमंडल विस्तार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस बीच गांधी मैदान में होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर बारिश ने खलल डाल दिया है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह पानी जमा हो गया है। दरअसल आज यानी बुधवार 6 मई को बिहार के कई अन्य शहरों के साथ ही पटना में भी जमकर बारिश हुई है। 

बुधवार को तेज बारिश के कारण गांधी मैदान के कई हिस्सों में पानी भर गया है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सबसे ज्यादा असर वीआईपी गैलरी और पार्किंग एरिया में देखने को मिला है। वीआईपी बैठने के लिए लगाए गए सोफे और कुर्सियां पानी में भीग गई हैं। पार्किंग स्थल भी जलमग्न हो चुका है, जिससे वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है। मैदान के अंदर और आसपास कई जगहों पर पानी भर जाने से तैयारियों की रफ्तार धीमी हो गई है। हालांकि, जिला प्रशासन ने हालात को संभालने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। पानी निकालने के लिए पंप और पाइप लगाए जा रहे हैं और टीमें युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा। 

बता दें कि पीएम मोदी के पटना दौरे के दौरान एक भव्य रोड शो भी होगा। प्रधानमंत्री के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए राजधानी पटना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक पूरे रूट को हाई-सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल सुबह 11:30 बजे प्रस्तावित पटना आगमन को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं, जहां वीरचंद पटेल पथ से गांधी मैदान तक बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उनके भव्य स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। इस शपथ ग्रहण से पहले पटना में पीएम मोदी एक रोडशो भी करेंगे।

बताते चलें कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ एनडीए के तमाम बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। पूरा समारोह स्थल पूरे चार जोन में बंटा होगा। करीब 3000 जवान गांधी मैदान और इसके आस-पास के इलाके में तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 2 मंच बनाए गए हैं, जिसमें से एक मंच पर पीएम मोदी समेत एनडीए के शीर्ष नेता बैठेंगे। वहीं दूसरे मंच पर एनडीए के क्षेत्रीय नेताओं को जगह मिलेगी। समारोह की भव्यता और सुरक्षा को देखते हुए गांधी मैदान के आसपास 7 मई की सुबह 6:00 बजे से ही सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और केवल पास धारक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

आपको बता दे कि सम्राट कैबिनेट विस्तार में करीब 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास) और हम दल के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। संभावित फॉर्मूले के तहत भाजपा से लगभग 12, जदयू से 11, लोजपा (रामविलास) से 2 और हम से 1-1 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि, भविष्य की राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कुछ सीटें खाली भी रखी जा सकती हैं। बिहार में कुल मिलाकर मुख्यमंत्री सहित 36 मंत्रियों की अधिकतम सीमा है।

Trending News

शहीद की मां का दर्द, घर नहीं आती बहू, एक साल से कोई संबंध नहीं
शहीद की मां का दर्द, घर नहीं आती बहू, एक साल से कोई संबंध नहीं
Sep 09, 2026, 7:47:00 PM
वाराणसी में बोले मुकेश सहनी, निषाद समाज को आरक्षण मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा
वाराणसी में बोले मुकेश सहनी, निषाद समाज को आरक्षण मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा
Sep 09, 2026, 7:06:00 PM
चिराग का भरोसा अभियान: राघोपुर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री संजय सिंह, बांटी राहत सामग्री, बोले-सरकार जनता के साथ
चिराग का भरोसा अभियान: राघोपुर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री संजय सिंह, बांटी राहत सामग्री, बोले-सरकार जनता के साथ
Sep 09, 2026, 7:05:00 PM
 भाजपा का हल्ला बोल, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 सितंबर को समाहरणालय का करेगी घेराव
भाजपा का हल्ला बोल, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 सितंबर को समाहरणालय का करेगी घेराव
Sep 09, 2026, 6:52:00 PM
होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, चार नाबालिग लड़कियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, चार नाबालिग लड़कियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 6:38:00 PM
शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित विद्यालयों का समेकित ब्योरा मांगा, डीइओ को दिए गये निर्देश
शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित विद्यालयों का समेकित ब्योरा मांगा, डीइओ को दिए गये निर्देश
Sep 09, 2026, 6:35:00 PM
छोटे एवं सीमांत किसानों तक आधुनिक कृषि यंत्रों की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का लक्ष्य : कृषि मंत्री
छोटे एवं सीमांत किसानों तक आधुनिक कृषि यंत्रों की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का लक्ष्य : कृषि मंत्री
Sep 09, 2026, 6:23:00 PM
टाइगर श्रॉफ के सीने पर अक्षरा सिंह ने मारे नाखून? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस के जवाब से सब हैरान...
टाइगर श्रॉफ के सीने पर अक्षरा सिंह ने मारे नाखून? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस के जवाब से सब हैरान...
Sep 09, 2026, 6:23:00 PM
CM ने मैट्रिक-इंटर के 168 टॉपर्स को किया सम्मानित, बोले-युवा नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
CM ने मैट्रिक-इंटर के 168 टॉपर्स को किया सम्मानित, बोले-युवा नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
Sep 09, 2026, 5:58:00 PM
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Sep 09, 2026, 5:30:00 PM