शहीद की मां का दर्द, घर नहीं आती बहू, एक साल से कोई संबंध नहीं

झारखंड के पलामू जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां एक शहीद की मां का दर्द सामने उभर कर आया है। दरअसल यहां एक शहीद आरक्षी की मां को उसकी बहू छोडकर चली गयी है।

शहीद की मां का दर्द, घर नहीं आती बहू, एक साल से कोई संबंध नहीं

पलामू: झारखंड के पलामू जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां एक शहीद की मां का दर्द सामने उभर कर आया है। दरअसल यहां एक शहीद आरक्षी की मां को उसकी बहू छोडकर चली गयी है। बताया जा रहा है कि घर को छोडने के बाद बहू ने शहीद की मां यानि अपनी सास से कोई संपर्क नहीं किया है। अब शहीद की मां उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

मिली खबर के अनुसार हैदर नगर थाना क्षेत्र के गांव बरेवा निवासी आरक्षी संतन मेहता पलामू जिले के मनातू केदल जंगल में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये थे। उनके शहीद होने के बाद उनकी पत्नी सरिता देवी ने सरकार द्वारा शहीद के सम्मान में दी गयी सुविधाओं को हासिल कर लिया। इधर शहीद की मां का कहना है कि पिछले एक साल से उनकी बहू से न तो उनसे मिलने आयी है और न हीं उसने किसी भी प्रकार का संपर्क किया है। 

उनका यह भी कहना है कि जब उनके बेटे की पहली पुण्यतिथि थी, तब भी उनकी बहू घर नहीं आयी। मीडिया से अपना दर्द शेयर करते हुए उनका कहना था कि एक साल से न तो उनसे  हो रही है, न ही वह मिलने आई है। मेरा बेटा संतन चला गया। उनकी बहू पैसे और नौकरी ले ली और मुझे अकेला छोड दी। शहीद की मां ने यह गुहार लगायी कि सरकार उनको पैसे दे। वह अपने शहीद बेटे की संतान को भी अपने साथ रखना चाहती है।

इस पूरे मामले को कवर करने गये मीडिया ने जब इस पूरे मसले पर शहीद की पत्नी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल ही रिसीव नहीं किया। इधर स्थानीय ग्रामीणों का रोष में कहना था कि जब शहीद की पत्नी को अपने ही घर से मतलब नहीं है तो फिर उन्होंने नौकरी और पैसा क्यों लिए। इस पूरी घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

शहीद की मां का दर्द, घर नहीं आती बहू, एक साल से कोई संबंध नहीं
शहीद की मां का दर्द, घर नहीं आती बहू, एक साल से कोई संबंध नहीं
Sep 09, 2026, 7:47:00 PM
वाराणसी में बोले मुकेश सहनी, निषाद समाज को आरक्षण मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा
वाराणसी में बोले मुकेश सहनी, निषाद समाज को आरक्षण मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा
Sep 09, 2026, 7:06:00 PM
चिराग का भरोसा अभियान: राघोपुर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री संजय सिंह, बांटी राहत सामग्री, बोले-सरकार जनता के साथ
चिराग का भरोसा अभियान: राघोपुर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री संजय सिंह, बांटी राहत सामग्री, बोले-सरकार जनता के साथ
Sep 09, 2026, 7:05:00 PM
 भाजपा का हल्ला बोल, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 सितंबर को समाहरणालय का करेगी घेराव
भाजपा का हल्ला बोल, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 सितंबर को समाहरणालय का करेगी घेराव
Sep 09, 2026, 6:52:00 PM
होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, चार नाबालिग लड़कियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, चार नाबालिग लड़कियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 6:38:00 PM
शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित विद्यालयों का समेकित ब्योरा मांगा, डीइओ को दिए गये निर्देश
शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित विद्यालयों का समेकित ब्योरा मांगा, डीइओ को दिए गये निर्देश
Sep 09, 2026, 6:35:00 PM
छोटे एवं सीमांत किसानों तक आधुनिक कृषि यंत्रों की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का लक्ष्य : कृषि मंत्री
छोटे एवं सीमांत किसानों तक आधुनिक कृषि यंत्रों की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का लक्ष्य : कृषि मंत्री
Sep 09, 2026, 6:23:00 PM
टाइगर श्रॉफ के सीने पर अक्षरा सिंह ने मारे नाखून? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस के जवाब से सब हैरान...
टाइगर श्रॉफ के सीने पर अक्षरा सिंह ने मारे नाखून? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस के जवाब से सब हैरान...
Sep 09, 2026, 6:23:00 PM
CM ने मैट्रिक-इंटर के 168 टॉपर्स को किया सम्मानित, बोले-युवा नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
CM ने मैट्रिक-इंटर के 168 टॉपर्स को किया सम्मानित, बोले-युवा नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
Sep 09, 2026, 5:58:00 PM
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Sep 09, 2026, 5:30:00 PM