टाइगर श्रॉफ के सीने पर अक्षरा सिंह ने मारे नाखून? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस के जवाब से सब हैरान...
भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड में भी धमाल मचा रही है। इस बीच बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ के साथ अक्षरा सिंह की तस्वीरें वायरल हो रही है और इंटरनेट पर अचानक हलचल बढ़ा दी है।

भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड में भी धमाल मचा रही है। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म में धमाकेदार आइटम सॉन्ग कर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। वहीं अक्षरा सिंह एक और फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस बीच बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ के साथ अक्षरा सिंह की तस्वीरें वायरल हो रही है और इंटरनेट पर अचानक हलचल बढ़ा दी है।
टाइगर श्रॉफ के साथ अक्षरा सिंह पोज देती नजर आई हैं। दोनों की तस्वीरें सामने आते ही फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आखिर टाइगर श्रॉफ और अक्षरा सिंह के बीच क्या चल रहा है?

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टाइगर श्रॉफ के साथ कुछ बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े होकर मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। रेड कलर की शर्ट में अक्षरा हमेशा की तरह बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश दिख रही हैं।
टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने पोस्ट में लिखा, 'आखिरकार…अपनी इन तस्वीरों के लिए फीड में जगह बनानी ही पड़ी। कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें ज्यादा समय तक गैलरी में छिपाकर रखना ठीक नहीं लगता. अच्छी वाइब्स, जबरदस्त एनर्जी और उससे भी बेहतर इंसान... धन्यवाद टाइगर श्रॉफ'

वहीं तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ की चेस्ट पर चोट और कुछ नाखून जैसे स्क्रैच के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने निशान देख पूछा, 'भाई के सीने पर अक्षरा के नाखून के स्क्रैच किसने किसने देखा?'
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के सीने पर मारे नाखून? बस फिर क्या था.. यूजर के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा कि यह स्क्रैच किसी फाइट सीक्वेंस की शूटिंग का हिस्सा हैं, बाकी जो कहानियां बनाई जा रही हैं वह सिर्फ लोगों का अपना स्क्रीनप्ले है।

बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद अब अक्षरा सिंह बॉलीवुड में धमाल मचा रही है। हाल ही में उन्हें अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग करते देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अक्षरा सिंह श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईठा' का भी हिस्सा बनने जा रही हैं।










