चिराग का भरोसा अभियान: राघोपुर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री संजय सिंह, बांटी राहत सामग्री, बोले-सरकार जनता के साथ

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे "चिराग का भरोसा" अभियान के तहत वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया गया।

चिराग का भरोसा अभियान: राघोपुर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री संजय सिंह, बांटी राहत सामग्री, बोले-सरकार जनता के साथ

राघोपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे "चिराग का भरोसा" अभियान के तहत वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ के संकट से जूझ रहे ग्रामीणों की सुध लेने के लिए बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (PHED) मंत्री संजय सिंह स्वयं मैदान में उतरे।

मंत्री संजय सिंह ने राघोपुर के अत्यंत प्रभावित इलाकों जुड़ाबनपुर ठंडा टोला एवं जुड़ाबनपुर करारी का सघन दौरा किया। सड़क संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित होने के कारण उन्होंने नाव के जरिए जलमग्न बस्तियों तक पहुंच बनाई और सीधे बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन, खाद्य सामग्री और दैनिक जरूरत के सामान का वितरण किया।

मंत्री संजय सिंह का बयान

बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने के बाद पत्रकारों और स्थानीय लोगों से बात करते हुए मंत्री संजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और हमारे नेता चिराग पासवान का स्पष्ट निर्देश हैं कि 'चिराग का भरोसा' अभियान के तहत कोई भी बाढ़ पीड़ित भूखा या असहाय न रहे। हमारी सरकार और पार्टी पूरी तरह से जनता की सेवा में समर्पित है। राघोपुर के जुड़ाबनपुर ठंडा टोला और करारी क्षेत्र में बाढ़ से स्थिति गंभीर है, लेकिन हम हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने आगे कहा:

स्वास्थ्य और शुद्ध पेयजल व्यवस्था को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) पूरी तरह सतर्क है। जलजमाव वाले इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव, टैंकरों और चापाकलों के जरिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है ताकि बीमारी न फैले। जब तक बाढ़ का पानी पूरी तरह उतर नहीं जाता, तब तक राहत और बचाव का यह कार्य अनवरत जारी रहेगा। वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति इस राहत वितरण कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जिला स्तरीय नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, युवा प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा, छात्र जिला अध्यक्ष श्रीकांत पासवान, संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, महिला जिला उपाध्यक्ष रीता देवी,राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन पासवान, एससी/एसटी प्रखंड अध्यक्ष गोपाल पासवान, अनिल कुशवाहा, कृष्ण मुरारी, अजीत चंद्रवंशी, सुधीर कुमार यादव एवं जेडी यादव, मंटू राय ।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नावों के माध्यम से घर-घर जाकर राहत किट पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने संकट के समय त्वरित मदद पहुंचाने के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और का धन्यवाद व्यक्त कर आभार प्रकट किया।

Trending News

वाराणसी में बोले मुकेश सहनी, निषाद समाज को आरक्षण मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा
वाराणसी में बोले मुकेश सहनी, निषाद समाज को आरक्षण मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा
Sep 09, 2026, 7:06:00 PM
चिराग का भरोसा अभियान: राघोपुर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री संजय सिंह, बांटी राहत सामग्री, बोले-सरकार जनता के साथ
चिराग का भरोसा अभियान: राघोपुर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री संजय सिंह, बांटी राहत सामग्री, बोले-सरकार जनता के साथ
Sep 09, 2026, 7:05:00 PM
 भाजपा का हल्ला बोल, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 सितंबर को समाहरणालय का करेगी घेराव
भाजपा का हल्ला बोल, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 सितंबर को समाहरणालय का करेगी घेराव
Sep 09, 2026, 6:52:00 PM
होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, चार नाबालिग लड़कियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, चार नाबालिग लड़कियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 6:38:00 PM
शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित विद्यालयों का समेकित ब्योरा मांगा, डीइओ को दिए गये निर्देश
शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित विद्यालयों का समेकित ब्योरा मांगा, डीइओ को दिए गये निर्देश
Sep 09, 2026, 6:35:00 PM
छोटे एवं सीमांत किसानों तक आधुनिक कृषि यंत्रों की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का लक्ष्य : कृषि मंत्री
छोटे एवं सीमांत किसानों तक आधुनिक कृषि यंत्रों की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का लक्ष्य : कृषि मंत्री
Sep 09, 2026, 6:23:00 PM
टाइगर श्रॉफ के सीने पर अक्षरा सिंह ने मारे नाखून? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस के जवाब से सब हैरान...
टाइगर श्रॉफ के सीने पर अक्षरा सिंह ने मारे नाखून? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस के जवाब से सब हैरान...
Sep 09, 2026, 6:23:00 PM
CM ने मैट्रिक-इंटर के 168 टॉपर्स को किया सम्मानित, बोले-युवा नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
CM ने मैट्रिक-इंटर के 168 टॉपर्स को किया सम्मानित, बोले-युवा नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
Sep 09, 2026, 5:58:00 PM
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Sep 09, 2026, 5:30:00 PM
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
Sep 09, 2026, 5:20:00 PM