महिला आरक्षण और परिसीमन बिल : 30 नवंबर को होगा लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा का सत्र
लोकसभा का सत्र 30 नवंबर और दो दिसंबर को राज्यसभा का सत्र को होगा। केंद्र सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को सरकार पास करवाने की कोशिश करेगी।

नई दिल्ली : लोकसभा का सत्र 30 नवंबर और दो दिसंबर को राज्यसभा का सत्र को होगा। केंद्र सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को सरकार पास करवाने की कोशिश करेगी। लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों ने 30 नवंबर को आगामी चार दिवसीय संसदीय सत्र के कार्यक्रम के संबंध में अलग-अलग बुलेटिन जारी किए, जिनमें ये जानकारी दी गई है कि इस सेशन के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल या गैर सरकारी कामकाज नहीं होगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को पहले कहा था कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन से दोनों सदनों की बैठक फिर से बुलाने का अनुरोध किया है।
नहीं होगा शून्यकाल
लोकसभा बुलेटिन के मुताबिक, 13 अगस्त को अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद, सदन की कार्यवाही सोमवार (30 नवंबर 2026) को सुबह 11 बजे फिर से शुरू होगी। सरकार ने मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं किया था। इस बुलेटिन में साफ किया गया है कि इन बैठकों के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और प्राइवेट बिजनेस का कामकाज नहीं होगा।
कबतक चलेगा सत्र
लोकसभा की कार्यवाही 30 नवंबर से शुरू होगी और ये तीन दिसंबर को समाप्त हो सकती है। संसदीय कामकाज के लिए ये तारीखें तय की गई हैं। राज्यसभा के बुलेटिन के मुताबिक, इसकी कार्यवाही दो दिसंबर को को सुबह 11 बजे फिर से शुरू होगी और कामकाज की जरूरतों के आधार पर यह सत्र तीन दिसंबर को समाप्त हो सकता है।
परिसीमन और महिला आरक्षण बिल होगा पास?
संसद की ये बैठक दोबारा बुलाए जाने के बीच चर्चा हो रही है कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन ला सकती है। परिसीमन बिल से लोकसभा में मौजूद 543 सीटों की संख्या बढ़कर 850 की जा सकती है, वहीं महिला आरक्षण बिल में 2029 के चुनाव से पहले लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण देना है। बता दें कि मानसून सत्र को 13 अगस्त को दोनों सदनों की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था। स्थगित होने के बाद भी औपचारिक रूप से ये जारी है। इसे 100 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। इस सत्र ने 2008 में 87 दिनों के बने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।















