झारखंड संसाधनों के दोहन की कॉलोनी नहीं : MMDR संशोधन पर विधानसभा में प्रस्ताव पास, विपक्ष ने बताया राजनीतिक स्टंट

खनिज संपदा से भरपूर झारखंड में राजस्व और अधिकारों को लेकर एक बार फिर केंद्र और राज्य आमने-सामने आ गए हैं। विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन आज MMDR संशोधन एक्ट 2026 के खिलाफ राजकीय संकल्प पारित कर दिया गया।

झारखंड संसाधनों के दोहन की कॉलोनी नहीं : MMDR संशोधन पर विधानसभा में प्रस्ताव पास, विपक्ष ने बताया राजनीतिक स्टंट

रांची : खनिज संपदा से भरपूर झारखंड में राजस्व और अधिकारों को लेकर एक बार फिर केंद्र और राज्य आमने-सामने आ गए हैं। विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन आज MMDR संशोधन एक्ट 2026 के खिलाफ राजकीय संकल्प पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया है कि इस कानून से राज्य को हर साल करीब 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस भी देखने को मिली। 

यह संशोधन लागू होने से झारखंड को सालाना करीब 13 हजार करोड़ के राजस्व का सीधा नुकसान होगा

खनिज के हक और राजस्व को लेकर झारखंड विधानसभा में आज सियासी पारा चढ़ा रहा। विशेष सत्र के दूसरे दिन केंद्र के MMDR संशोधन एक्ट 2026 के खिलाफ सदन में प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून वापस लेने की मांग करते हुए बड़ा दावा किया। यह संशोधन लागू होने से झारखंड को सालाना करीब 13 हजार करोड़ रुपए के राजस्व का सीधा नुकसान होगा। केंद्र सरकार को इस कानून को वापस लेना चाहिए।

खनिज अधिकारों और खनिज-युक्त भूमि पर सेस लगाकर झारखंड सालाना लगभग 13 हजार करोड़ जुटाता है - राज्य सरकार

राज्य सरकार के मुताबिक, खनिज अधिकारों और खनिज-युक्त भूमि पर सेस लगाकर झारखंड सालाना लगभग 13 हजार करोड़ रुपए जुटाता है। इस रकम का इस्तेमाल सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास की योजनाओं में होता है। सरकार का कहना है कि नए कानून के बाद टैक्स या सेस लगाने का अधिकार सीमित हो जाएगा, जिससे विकास कार्यों के लिए फंड जुटाना मुश्किल होगा। सीएम सोरेन ने खनन से होने वाले विस्थापन, प्रदूषण और सामाजिक असर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस एक्ट 2024 और जुलाई 2024 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत राज्यों को भूमि पर कर लगाने का अधिकार है, जिसे यह संशोधन कमजोर करता है।

दूसरी तरफ विपक्ष ने इस प्रस्ताव को खारिज किया

दूसरी तरफ विपक्ष ने इस प्रस्ताव को खारिज किया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र के फैसले का बचाव करते हुए इसे महज राजनीतिक स्टंट बताया। उन्होंने सवाल किया कि संसद में विधेयक पारित होते वक्त झामुमो और सहयोगी दलों के सांसद चुप क्यों थे। मरांडी के मुताबिक, कर व्यवस्था में एकरूपता से निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।वही बीजेपी विधायक चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विशेष सत्र के माध्यम से ड्रामेबाजी कर रही है।

अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा

अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वहीं, राज्य सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि कानून वापस न होने पर सुप्रीम कोर्ट का रुख करने जैसे विकल्पों पर भी विचार हो सकता है। खनिज राजस्व पर यह टकराव अब विधानसभा से निकलकर केंद्र और संवैधानिक बहस के दायरे में पहुंच गया है। देखना होगा कि केंद्र सरकार इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाती है और राज्य का अगला कदम क्या होता है।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Trending News

पांडु में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
पांडु में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Nov 26, 2026, 9:35:00 PM
झारखंड संसाधनों के दोहन की कॉलोनी नहीं : MMDR संशोधन पर विधानसभा में प्रस्ताव पास, विपक्ष ने बताया राजनीतिक स्टंट
झारखंड संसाधनों के दोहन की कॉलोनी नहीं : MMDR संशोधन पर विधानसभा में प्रस्ताव पास, विपक्ष ने बताया राजनीतिक स्टंट
Nov 26, 2026, 9:20:00 PM
बेतिया में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री
बेतिया में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Nov 26, 2026, 9:05:00 PM
​पॉक्सो कोर्ट से भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
​पॉक्सो कोर्ट से भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Nov 26, 2026, 9:02:00 PM
DIG कुमार आशीष ने किया सदर थाना का औचक निरीक्षण
DIG कुमार आशीष ने किया सदर थाना का औचक निरीक्षण
Nov 26, 2026, 8:50:00 PM
अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा की पदयात्रा पहुंची जहानाबाद, 30 नवंबर को पटना में महासम्मेलन
अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा की पदयात्रा पहुंची जहानाबाद, 30 नवंबर को पटना में महासम्मेलन
Nov 26, 2026, 8:35:00 PM
राजगीर की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से 'राजगीर महोत्सव-2026' का भव्य आगाज
राजगीर की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से 'राजगीर महोत्सव-2026' का भव्य आगाज
Nov 26, 2026, 8:20:00 PM
DAV स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, थाने पहुंचा मामला
DAV स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, थाने पहुंचा मामला
Nov 26, 2026, 8:05:00 PM
जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
Nov 26, 2026, 7:50:00 PM
कांग्रेस पर बरसे BJP अध्यक्ष, कहा- संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग करने वाली संविधान बचाने का कर रही है ढोंग
कांग्रेस पर बरसे BJP अध्यक्ष, कहा- संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग करने वाली संविधान बचाने का कर रही है ढोंग
Nov 26, 2026, 7:30:00 PM