DIG कुमार आशीष ने किया सदर थाना का औचक निरीक्षण
कोसी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ. कुमार आशीष द्वारा सहरसा जिलान्तर्गत सदर थाना का निरीक्षण किया गया।

सहरसा : कोसी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ. कुमार आशीष द्वारा सहरसा जिलान्तर्गत सदर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक, सहरसा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, सहरसा एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र, सहरसा-सह-पर्यवेक्षी पदाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित पंजियों एवं संचिकाओं का समुचित तरीके से संधारित करते हुये अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया है। थाना में लंबित कांडों की समीक्षा कर अगले माह निष्पादन हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया। सदर थाना में पदस्थापित सभी अनुसंधानकर्ता को प्रत्येक माह कम-से-कम 10 कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिए। लंबित पुरानी शिकायतों का भी निपटारा करने का निर्देश दिए।
थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया और आवश्यक निर्देश दिए
निरीक्षण के क्रम में सदर थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों का समावेश करने का भी निर्देश दिया गया। पुलिस भवनों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। थाना परिसर को साफ-सुथरा रखने हेतु निर्देश दिया गया है। थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया और आवश्यक निर्देश दिए। उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट















