राहुल गांधी पर संजय झा का निशाना, बोले लफुआगिरी पर उतर गये हैं राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बारे में कही गयी बात पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कडा एतराज जताया है।

राहुल गांधी पर संजय झा का निशाना, बोले लफुआगिरी पर उतर गये हैं राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बारे में कही गयी बात पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कडा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मर्यादा की सारी सीमाएं पार कर रहे हैं।

मीडिया से बातें करते हुए संजय झा ने कहा कि राहुल गांधी सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा की सारी सीमाएं पार कर चुके हैं। किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के बारे में कैसे बात करनी चाहिए, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं रह गया है। वे जिनके बारे में मजाक उड़ा रहे हैं, वे एक देश (इटली) की राष्ट्राध्यक्ष हैं और भारत के साथ उस देश का मित्रवत संबंध  है। 

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, वे जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जिस तरह के हाव-भाव प्रदर्शित कर रहे हैं, और जिस तरह से मर्यादा की सारी सीमाएं पार कर रहे हैं, उसके लिए हमारे बिहार में एक शब्द है 'लफुआगिरी', जिसे मैं बोलना नहीं चाहता हूं, लेकिन वास्तव में वे यही कर रहे हैं।

दरअसल राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी और एचएम अमित शाह को लेकर बातें कही थी। जिसके बाद से राजनीतक घमासान मचा हुआ है। अब संजय झा ने भी इस मामले पर अपना बयान दिया है।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM