दिल्ली में सम्राट, अमित शाह से होगी मुलाकात, नजरें मुलाकात पर टिकी

सीएम सम्राट चौधरी नयी दिल्ली में है। खबर है कि सम्राट चौधरी का यह दौरा काफी अहम है। इस दौरे को सियासी और प्रशासनिक, दोनों ही लहजे से अहम माना जा रहा है।

दिल्ली में सम्राट, अमित शाह से होगी मुलाकात, नजरें मुलाकात पर टिकी

सीएम सम्राट चौधरी नयी दिल्ली में है। खबर है कि सम्राट चौधरी का यह दौरा काफी अहम है। इस दौरे को सियासी और प्रशासनिक, दोनों ही लहजे से अहम माना जा रहा है। सम्राट चौधरी की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी होगी। दिल्ली से लेकर पटना तक, बिहार बीजेपी के तमाम बडे नेताओं की नजरें इस मुलाकात पर टिकी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे का सबसे प्रमुख एजेंडा केंद्रीय गृह मंत्रालय में आयोजित बैठक है। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक 'कर्तव्य भवन' में आयोजित की गई है। इस बैठक में केंद्रीय स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे। बैठक में सुरक्षा, प्रशासनिक समन्वय और राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गहन मंथन किए जाने की संभावना है। राज्य में विकास योजनाओं को रफ्तार देने के साथ बाढ़, कानून-व्यवस्था, जल प्रबंधन और बुनियादी ढांचे जैसी बड़ी चुनौतियां सामने हैं। दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से होने वाली मुलाकातों पर बिहार की  राजनीति की भी नजर है। 

गृह मंत्री की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शाम 4:00 बजे 'सदन भवन' पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से तय की गई है। बिहार में वर्तमान समय में बाढ़ का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस परिस्थिति को देखते हुए यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। खबर यह भी है कि दिन भर चलने वाली इन बैठकों और केंद्रीय मंत्रियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री रात 8:45 बजे वापस लोक सेवक आवास पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM