NEET-UG पेपर लीक मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिया है। कोर्ट ने सभी 14 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई द्वारा लगाई गई धाराओं के तहत आरोप तय करने का निर्देश दिया है।

NEET-UG पेपर लीक मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए

नई दिल्ली : नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिया है। कोर्ट ने सभी 14 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई द्वारा लगाई गई धाराओं के तहत आरोप तय करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत भी आरोप तय किए हैं।

कोर्ट ने सभी आरोपियों को 21 नवंबर को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है 

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवालदार के खिलाफ आरोप तय किए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी आरोपियों को 21 नवंबर को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। 21 नवंबर को कोर्ट मामले में आरोपियों के खिलाफ फॉर्मल चार्ज फ्रेम करेगा। कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में 25 नवंबर से डे-टू-डे ट्रायल की शुरुआत करेगा।

CBI ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में 20 हजार पन्नों का आरोप-पत्र दाखिल किया है

सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में 20 हजार पन्नों का आरोप-पत्र दाखिल किया है। सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में अपना पहला आरोप-पत्र जुलाई में दाखिल किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 12 अगस्त को सीबीआई के आरोप-पत्र पर संज्ञान लिया था। सीबीआई ने चार्जशीट में कहा है कि तीन विषय विशेषज्ञों ने दिल्ली के एनटीए कार्यालय से नीट परीक्षा के प्रश्नों को अलग-अलग तरीकों से बाहर निकाला था। आरोपी ऐसा इसलिए कर सके क्योंकि गोपनीय अनुभाग से बाहर निकलते समय उनकी तलाशी नहीं ली गई।

CBI ने चार्जशीट में कहा- NTA में गोपनीय अनुभाग में प्रवेश व निकास के दौरान विशेषज्ञों की जांच या तलाशी की कोई प्रथा नहीं थी

सीबीआई ने चार्जशीट में कहा है कि एनटीए में गोपनीय अनुभाग में प्रवेश और निकास के दौरान विशेषज्ञों की जांच या तलाशी की कोई प्रथा नहीं थी। एनटीए में डेडिकेटेड सीसीटीवी लाइव-फीड निगरानी नियंत्रण कक्ष नहीं था, जिसके परिणामस्वरूप गोपनीय हॉल में विशेषज्ञों की गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं गया। सीबीआई ने आरोप-पत्र में कहा कि एक आरोपी ने प्रश्नों को कागज की पर्चियों पर लिखा और फिर उन्हें छिपा दिया, जबकि दो अन्य आरोपियों ने प्रश्नों को याद किया, अपने होटल के कमरों में लौटकर या तो उन्हें लिख दिया या पाठ्यपुस्तकों में संबंधित आर्टिकल्स को मार्क किया।

आरोपी पीवी कुलकर्णी ने इन शीटों का उपयोग करके रसायन विज्ञान के सभी 135 प्रश्नों और उत्तर विकल्पों को संक्षेप में नोट किया

सीबीआई ने आरोप-पत्र में कहा कि जांच से पता चला है कि विशेषज्ञों को अनुवाद, पुनः अनुवाद के दौरान रफ कार्य के लिए गोपनीय अनुभाग के अंदर सादे कागज की शीट उपलब्ध कराई गई थीं। आरोपी पीवी कुलकर्णी ने इन शीटों का उपयोग करके रसायन विज्ञान के सभी 135 प्रश्नों और उत्तर विकल्पों को संक्षेप में नोट किया। सीबीआई ने कहा कि जांच से पता चला है कि बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) डॉक्यूमेंट तेजस दभाड़े ने 20 अप्रैल और 21 अप्रैल 2026 को स्नेहांजलि देशमुख और दीया शिंदे के नोट्स की फोटोकॉपी से टाइप किया था, जो मनीषा संजय वाघमारे ने धनंजय लोखंडे के जरिए सत्यजीत सोलंकी और तेजस दभाड़े को दिए थे।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को देश की पहली स्वदेशी 'बर्ड फ्लू वैक्सीन' करेंगे लॉन्च
Nov 18, 2026, 8:00:00 PM
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
अगस्त में 116 मिलियन डॉलर रहा भारत का मेमोरी चिप निर्यात
Nov 18, 2026, 7:30:00 PM
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
ग्रीनफील्ड सड़क के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन
Nov 18, 2026, 7:15:00 PM
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
जर्जर भवन, रंगरोगन और नए कमरों की जरूरत का होगा आकलन
Nov 18, 2026, 7:00:00 PM
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Nov 18, 2026, 6:45:00 PM
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने को कोसी प्रमंडल की अंडर-17 टीम जमुई रवाना
Nov 18, 2026, 6:30:00 PM
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
फुलवरिया के रामपुर कला में पेट्रोल छिड़ककर आवासीय बथान फूंका, 50 हजार की संपत्ति खाक
Nov 18, 2026, 6:15:00 PM
NTPC प्लांट में 3 मजदूरों की मौत
NTPC प्लांट में 3 मजदूरों की मौत
Nov 18, 2026, 6:03:00 PM
चुटुपालू घाटी में सरिया लदा ट्रेलर पलटा, घंटों जाम रहा रांची-पटना मुख्य मार्ग, चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल
चुटुपालू घाटी में सरिया लदा ट्रेलर पलटा, घंटों जाम रहा रांची-पटना मुख्य मार्ग, चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल
Nov 18, 2026, 6:00:00 PM
जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री ने PM व रेल मंत्री के प्रति जताया आभार
जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री ने PM व रेल मंत्री के प्रति जताया आभार
Nov 18, 2026, 5:45:00 PM