लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग, कई राज्यों में चुनाव को लेकर हुई चर्चा

एनडीए के अहम घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण मीटिंग सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग, कई राज्यों में चुनाव को लेकर हुई चर्चा

एनडीए के अहम घटक दल में शुमार तथा केंद्र व बिहार में सत्ता में सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण मीटिंग सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीटिंग में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मीटिंग में पार्टी के सभी बडे नेता शामिल हुए।

इस बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता निशांत मिश्रा ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण मीटिंग सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। आयोजन में पार्टी की नीतियों, संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। मीटिंग में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों, विभिन्न राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को और तेज करने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्राप्त हुए। पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करने की बात कही।

निशांत ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने संस्थापक पद्म भूषण स्व रामविलास पासवान के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के संकल्प के साथ जनसेवा एवं जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी का संगठन देश के विभिन्न राज्यों में निरंतर विस्तार कर रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग से पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। संगठन की मजबूती, जनसेवा के संकल्प और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

Trending News

'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM