'प्यार करना है तो वतन से करो, बेवफा लोगों में क्या रखा है' 15 अगस्त पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर अपने दोस्तों और परिवार को ये बेहतरीन संदेश, कोट्स और शुभकामनाएं भेजकर आजादी का जश्न मनाएं।

हर भारतीय के लिए 15 अगस्त बेहद ख़ास होता है। 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वर्षों से चली आ रही गुलामी की बेड़ियां तोड़ने के बाद इसी दिन भारत स्वतंत्र होकर एक आजाद देश बना था। जिसकी खुशी की लहर देश के अलग-अलग हिस्सों में देखी जाती है। हर साल पूरे देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोग एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कोट्स, देशभक्ति नारे, देशप्रेम से बढ़ाने वाले संदेश भेजकर देशभक्ति की भावना व्यक्त करते हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोग एक दूसरे को देशभक्ति संदेश (Whatsapp Patriotic Messages) भेज कर विश करते हैं। 15 अगस्त का यह ऐतिहासिक अवसर केवल जश्न मनाने का नहीं है, यह दिन उन वीर जवानों को याद करने का है, जिन्होंने अपनी जवानी, अपने सपने और अपनी सांसे तक इस देश पर कुरबान कर दी। स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि वो एहसास है जो हमें हमारे इतिहास, हमारे बलिदानों और हमारी पहचान से जोड़ता है। इस खास मौके पर अपने दोस्तों और परिवार को ये बेहतरीन संदेश, कोट्स और शुभकामनाएं भेजकर आजादी का जश्न मनाएं। इन संदेशों में भारत की एकता, वीर जवानों के बलिदान और देश के प्रति सम्मान की भावना को शब्दों में पिरोया गया है।
15 अगस्त पर भेजें दिल छू लेने वाले संदेश
1.आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
स्वतंत्रता दिवस की बधाई
2.फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई,
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देश पर, हम उनको सलाम करते हैं!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!
3.कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
4.आजादी का जोश कभी कम ना होने देंगे,
जब भी जरूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे,
क्योंकि भारत हमारा देश है,
अब दोबारा इस पर कोई आंच ना आने देंगे।
5.सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,
हम बुलबुले हैं उसके वो गुलसितां हमारा,
परबत वो सबसे ऊंचा हमसाया आसमां का,
वह संतरी हमारा वो पासबां हमारा!
6.ना सर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी,
जो अपने दम पे जिए, सच में जिंदगी है वही।
स्वतंत्रता दिवस की बधाई
7.तैरना है तो समंदर में तैरो,
नदी-नालों में क्या रखा है।
प्यार करना है तो वतन से करो,
बेवफा लोगों में क्या रखा है।
8.ना सरकार मेरी है,
ना रौब मेरा है,
ना ही बड़ा सा नाम मेरा है।
मुझे बस एक छोटी सी बात का अभिमान है,
मैं हिंदुस्तान का हूं और हिंदुस्तान मेरा है।
9.इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना,
रौशनी होगी, चिरागों को जलाये रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाजत की हमने,
उस तिरंगे को आंखों में बसाये रखना।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
10.मिट्टी की खुशबू, तिरंगे की शान,
भारत मेरा सबसे महान,
वीरों के बलिदान को करें सलाम,
गूंजे हर दिल में जय हिंद का नाम।
जय हिंद, जय भारत!
11.दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है!
12.ये आन तिरंगा है, ये शान तिरंगा है,
अरमान तिरंगा है, अभिमान तिरंगा है,
मेरी जान तिरंगा है!
स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
13.आज सलाम है उन वीरों को,
जिनके कारण ये दिन आता है,
वो मां भी खुशनसीब होती है,
बलिदान जिसके बच्चों का देश के काम आता है!
14.दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत,
मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफा आएगी।
स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
15.न पूछो जमाने को
क्या हमारी कहानी है
हमारी पहचान तो सिर्फ ये हैं
की हम सिर्फ हिंदुस्तानी हैं!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !
16.कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है।
हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है!












