मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, आठ की मौत, दर्जनों घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है। जबकि 30 से भी ज्यादा की घायल होने की सूचना है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, आठ की मौत, दर्जनों घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है। जबकि 30 से भी ज्यादा की घायल होने की सूचना है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी हताहत मजदूर बताये जा रहे हैं। ये सभी अपना काम खत्म कर के वापस लौट रहे थे।

मिली खबर के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई बताया जा रहा है कि भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर सोमवार और मंगलवार की बीच की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर छिमका गांव के पास मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की सीधी टक्कर सामने से आ रहे डंपर के बीच हो गई। हादसे में 8 मजदूरों की मौत होने की खबर है, जबकि 32 मजदूर घायल हो गए। 

अब तक की जानकारी के अनुसार हाईवे पर बैठी गायों की झुंड को बचाने के दौरान यह हादसा हो गया। सभी मृतक धान की रोपाई का काम करने आए थे और काम पूरा होने के बाद लौट रहे थे। अब तक की जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निवासी बताएं जा रहे हैं। 

इधर हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी ज़ख्मियों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि नाजुक हालात वाले मरीजों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM