CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दिपके ने दिवाली तक किसी भी प्रोटेस्ट की योजना नहीं होने की बात कही है। उन्होंने अपने समर्थकों को 'कॉकरोच' कहकर संबोधित करते हुए उनसे त्योहार के दौरान परिवार और करीबियों के साथ समय बिताने की अपील की।

CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दिपके ने दिवाली तक किसी भी प्रोटेस्ट की योजना नहीं होने की बात कही है। उन्होंने अपने समर्थकों को 'कॉकरोच' कहकर संबोधित करते हुए उनसे त्योहार के दौरान परिवार और करीबियों के साथ समय बिताने की अपील की। दिपके ने कहा कि पिछले 10-12 दिनों में आंदोलन से जुड़े लोगों और उनके परिवारों ने काफी मुश्किलों का सामना किया है। उन्होंने सौरभ दास और आशुतोष का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों के जेल में होने के बावजूद आंदोलन के लोग डरेंगे नहीं। 

अभिजीत ने कहा- आंदोलन में शामिल कई वॉलंटियर्स को सड़कों पर पीटा गया व हिरासत में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा

अभिजीत दिपके ने कहा कि आंदोलन में शामिल कई वॉलंटियर्स को सड़कों पर पीटा गया और हिरासत में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इन हालात का असर कार्यकर्ताओं के परिवारों पर भी पड़ रहा है। दिपके ने अपील की कि लोग कुछ दिन अपने परिवार और करीबियों के साथ बिताएं, क्योंकि त्योहार का समय है और उनके परिवार भी चिंतित होंगे। दिपके ने कहा कि हम नफरत के खिलाफ लड़ रहे हैं। हमें यह भी सुनिश्चित करना है कि वह नफरत हमारे अंदर न आए। हमें उन लोगों जैसा नहीं बनना है जो हमसे नफरत करते हैं। हमारी सबसे बड़ी ताकत एक-दूसरे के लिए प्यार, करुणा और दयालुता है।

'सौरभ और आशुतोष को जेल में डालकर डरा नहीं पाएंगे'

दिपके ने कहा कि सौरभ दास और आशुतोष के परिवारों से उनकी बात हुई है। उन्होंने बताया कि सौरभ की मां ने टीम के लोगों को अपना ध्यान रखने के लिए कहा है। वहीं, आशुतोष के परिवार में उनके जेल में रहने के दौरान एक सदस्य की मौत हुई, जिसके कारण वह परिवार के साथ नहीं रह सके। दिपके ने कहा कि सौरभ और आशुतोष दोनों मजबूत हैं और उनके परिवार भी उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पीछे नहीं हटेंगे। ऐसा नहीं है कि सौरभ और आशु जेल चले गए तो हम डर जाएंगे। हम डरेंगे नहीं, क्योंकि हम किसी गलत काम के लिए नहीं, बल्कि सही चीज के लिए लड़ रहे हैं। 

दिपके ने कहा- महात्मा गांधी के रास्ते पर चलेंगे

दिपके ने कहा कि सौरभ और आशुतोष ने गुस्से और नफरत के बजाय शांति और करुणा का रास्ता चुना। उन्होंने उनकी तुलना महात्मा गांधी के सत्याग्रह से करते हुए कहा कि दोनों जेल में रहकर भी अपने सिद्धांतों पर कायम हैं। अभिजीत दिपके ने कहा कि हमारे इमोशंस हमारी कमजोरी नहीं, हमारी ताकत हैं। हमारी ताकत प्यार, करुणा और एक-दूसरे के लिए खड़े रहने में है। हम संविधान और महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा के मूल्यों पर चलते रहेंगे।

Trending News

Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM
रावण की सेना के वो 5 योद्धा, जिनके पराक्रम के आगे थर थर कांपते थे देवता, लक्ष्मण को भी कर दिया था मूर्छित
रावण की सेना के वो 5 योद्धा, जिनके पराक्रम के आगे थर थर कांपते थे देवता, लक्ष्मण को भी कर दिया था मूर्छित
Oct 20, 2026, 1:52:00 PM
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच
Oct 20, 2026, 1:48:00 PM
पटना: गांधी मैदान में रावण दहन, ऐसे मिलेगी लोगों को एंट्री, घर से निकलने से पहले सबकुछ जान लीजिए
पटना: गांधी मैदान में रावण दहन, ऐसे मिलेगी लोगों को एंट्री, घर से निकलने से पहले सबकुछ जान लीजिए
Oct 20, 2026, 1:01:00 PM