अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, सनी देओल ने कहा- वे ठीक हो रहे हैं और रिकवर कर रहे हैं

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजस्थान से सांसद रहे धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई चिंतित था। 11 नवंबर को अभिनेता के बेटे सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य का लेटेस्ट अपडेट साझा किया

Darmendar

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजस्थान से सांसद रहे धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई चिंतित था। 11 नवंबर को अभिनेता के बेटे सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य का लेटेस्ट अपडेट साझा किया। टीम ने बताया कि अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है और इलाज का उन पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। टीम ने सभी से उनके स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की। स्टेटमेंट में कहा गया, "सर ठीक हो रहे हैं और इलाज का उन पर असर हो रहा है। आइए हम सब उनकी अच्छी हेल्थ और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें।"

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर पिछले साल भी चिंता जताई गई थी, जब उन्होंने अपने पैर में फ्रैक्चर की जानकारी दी थी। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की थी जिसमें वे ब्लैक कपड़े में बिस्तर पर बैठे दिखाई दिए थे। इसके बाद फैंस ने उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ करनी शुरू कर दी थी।

अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया से भी समर्थन आया। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए धर्मेंद्र के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र उनके परिवार के पसंदीदा अभिनेता हैं और वे माता रानी से उनकी जल्दी से स्वस्थ होने की दुआ कर रही हैं।

इसके अलावा, धर्मेंद्र के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए अजमेर दरगाह में विशेष दुआ भी की गई। दरगाह के खादिमों और जायरीनों ने हाथ में धर्मेंद्र का पोस्टर लेकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने और लंबी उम्र की कामना की। इस पूरे दौर में यह स्पष्ट हुआ कि धर्मेंद्र न केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि जनता और राजनीतिक क्षेत्र में भी अत्यंत सम्मानित और प्रिय हैं।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM