केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों व कर्मियों की बंपर भर्ती, कल आवेदन से शुरू

केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों व कर्मियों की बंपर भर्ती, कल आवेदन से शुरू

देशभर के केंद्रीय विद्यालय (KVS) और नवोदय विद्यालय (NVS) में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 तय की गई है।

इस बार पूरी भर्ती प्रक्रिया केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन जारी करने से लेकर परीक्षा आयोजित करने तक की पूरी जिम्मेदारी सीबीएसई को सौंपी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी www.cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

हजारों पदों पर मौका

सीबीएसई ने केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के लिए संयुक्त भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी, जिसमें कुल पदों की संख्या और योग्यता संबंधी सभी जानकारी दी जाएगी। संभावना है कि टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी समेत कई शिक्षक और नॉन-टीचिंग पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

इस बार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सुधार किया गया है। अब उम्मीदवारों को तीन चरणों — प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार — से गुजरना पड़ सकता है। पहले चयन केवल लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता था। शिक्षा मंत्रालय से मंजूरी के बाद यह नई प्रक्रिया लागू की जा रही है।

प्राइमरी टीचर बनने की योग्यता

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास तथा दो वर्षीय एलिमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा, या

  • 50% अंकों के साथ 12वीं पास और चार वर्षीय बी.एल.एड. (B.El.Ed) कोर्स, या

  • 50% अंकों के साथ 12वीं पास और दो वर्षीय स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा।
    साथ ही अभ्यर्थियों के लिए CTET पेपर-1 पास होना आवश्यक है और हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में शिक्षण क्षमता होनी चाहिए।

  • आयु सीमा व छूट

    • अधिकतम आयु सीमा : 30 वर्ष

  • एससी/एसटी उम्मीदवारों को : 5 वर्ष की छूट

  • ओबीसी उम्मीदवारों को : 3 वर्ष की छूट

  • उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें और योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य नियमों की जांच अवश्य कर लें।

    Trending News

    मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
    मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
    Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
     'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
    'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
    Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
    महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
    महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
    Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
    मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
    मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
    Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
    पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
    पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
    Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
    बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
    बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
    Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
    INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
    INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
    Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
    7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
    7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
    Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
    त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
    त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
    Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
    मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
    मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
    Oct 18, 2026, 10:47:00 AM