पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बरामद, पार्टी दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बरामद किया गया है। उनका शव टीएमसी के ऑफिस से मिला है। इस घटना के बाद से सनसनी फैली हुई है। आशीष बनर्जी पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के नजदीकी माने जाते थे।

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार पूर्व डिप्टी स्पीकर और टीएमसी नेता आशीष बनर्जी का शव रविवार की सुबह बीरभूम जिले के पार्टी कार्यालय में मिला। उनका शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। मिली खबर के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

आशीष बनर्जी की गिनती टीएमसी के बड़े नेताओं में होती थी। वह टीएमसी से पांच बार विधायक भी चुने जा चुके थे। पूर्व सीएम ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती थी। पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित उनके आवास के पास ही टीएमसी का कार्यालय भी है। 

आशीष बनर्जी का शव मिलने के बाद से राज्य के सियासी हल्कों में सनसनी फैली हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि अपने सुसाइड नोट में उन्होंने यह भी लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है लेकिन आज मुझे एहसास हो रहा है कि पॉलिटिक्स में आना ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। पैसे से शिक्षक रहे आशीष ने नोट में अपने करियर का हवाला देते हुए लिखा कि उन्होंने जीवन भर एक भी एक पैसा भी गलत तरीके से नहीं लिया। हमेशा बिना फीस के छात्रों को पढाया। 

आशीष बनर्जी की गिनती तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती थी। वह रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा 2021 से लेकर 2026 तक वह पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके थे। 2017 से 2021 के बीच राज्य के कृषि मंत्री रह चुके थे। पिछले दो जून को उन्होंने बीरभूम जिला अध्यक्ष और जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनसे जुडी इस खबर के आने के बाद से पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM