रामायाण पार्टी वन का ट्रेलर हुआ आउट, मचाया धूम, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतिक्षीत और बहुप्रचारित फिल्म रामायण पार्ट वन का ट्रेलर आखिरकार लॉन्च हो गया। ट्रेलर आउट होने के साथ ही इसने सनसनी मचा दी है।

रामायाण पार्टी वन का ट्रेलर हुआ आउट, मचाया धूम, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतिक्षीत और बहुप्रचारित फिल्म रामायण पार्ट वन का ट्रेलर आखिरकार लॉन्च हो गया। ट्रेलर आउट होने के साथ ही इसने सनसनी मचा दी है। करीब एक मिनट चार सेकंड के इस ट्रेलर के आउट होने के बाद इसे अच्छा खासा रिस्पांस भी मिल रहा है। लोगों का दावा है कि यह फिल्म एक नयी इबारत लिख सकती है।

बताया जा रहा है कि 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में इस फिल्म की ट्रेलर को आउट किया गया। देखते ही देखते इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। सोशल मीडिया से लेकर आम दर्शकों तक ने इस ट्रेलर को लेकर खूब उत्सुकता दिखायी और इसकी चर्चा शुरू हो गयी। नितेश तिवारी की इस फिल्म में छोटे पर्दे पर राम का किरदार निभाकर इसे जीवंत करने वाले अरूण गोविल भी इस फिल्म में दिखायी देंगे। इसमें वह अयोध्या नरेश राजा दशरथ की भूमिका में होंगे।

ट्रेलर का आगाज रावण के किरदार से होती है, जिसे यश ने निभाया है। ट्रेलर में उनका लुक और स्क्रिन प्रेजेंस लोगों को खूब लुभा रहा है। इसके अलावा इसमें एक सफेद हाथी भी दिखायी दे रहा है। रावण का इससे युद्ध भी दिखाया जा रहा है। यश का अनोखा अंदाज उनके किरदार में स्पष्ट रूप से झलक रहा है।

इस फिल्म में राम की भूमिका प्रसिद्ध अभिनेता रणबीर कपूर ने निभायी है, जबकि सीता की भूमिका में साइ पल्लवी हैं। ट्रेलर में कैकेयी, मंथरा, शूर्पनखा और लक्ष्मण जैसे किरदरों को भी दिखाया गया है। लक्ष्मण की भूमिका रवि दूबे ने निभायी हैं जबकि रकुल प्रीत सिंह शूर्पनखा के किरदार में हैं। ट्रेलर में रामायण के पूरे प्रसंग में से अहम प्रसंगों को दिखाने की पूरी कोशिश की गयी है। रणबीर अपनी भूमिका के अनुरूप शांत व स्थिर दिखायी दे रहे हैं, जबकि शूर्पणखा की नाक काटने वाला मशहूर दृश्य भी ट्रेलर का हिस्सा है। ट्रेलर के आउट होने के साथ ही सोशल मीडिया पर इसके चर्चे शुरू हो गये हैं। फिल्म के शानदार विजुअल्स और भव्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM